फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain London Tower Bridge stuck in an open position Thames river traffic jam on London road

ब्रिटेन: खुली स्थिति में फंसा लंदन का टावर ब्रिज; सड़कों पर लगा ट्रैफिक जाम, आधे घंटे तक यातायात बाधित

Fri, 29 Sep 2023 10:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 29 Sep 2023 10:37 AM IST
सार

काफी देर इंतजार करने के बाद ब्रिज को बंद किया गया। ब्रिज बंद होते ही वहां मौजूद लोग झूम उठे। ब्रिज बंद करने के बाद सबसे पहले बाइक को वहां से गुजरने की अनुमति दी गई और फिर कुछ देर में ही यातायात शुरू हो गया।

विज्ञापन
Britain London Tower Bridge stuck in an open position Thames river traffic jam on London road
London Tower Bridge - फोटो : Social Media

विस्तार

लंदन के थेम्स नदीं के ऊपर बने टावर ब्रिज गुरुवार की दोपहर करीब 1.15  मिनट पर एक नाव को वहां से गुजरने की अनुमति देने के बाद खुली स्थिति में फंस गया। इससे यातायात काफी समय के लिए बाधित रहा। दरअसल, बार्ज नाव को ब्रिज के नीचे से गुजरना था, जिस वजह से उसे खोला गया। हालांकि, इससे बाद ब्रिज को बंद करने में बाधा आई, जिससे लंदन की सड़को में ट्राफिक जाम लग गया। 
विज्ञापन


आधे घंटे तक यातायात बाधित
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद ब्रिज को बंद किया गया। मीडिया से बात करते हुए एक व्यक्ति ने बताया, 'ब्रिज को खुली स्थिति में देखकर पहले बहुत अच्छा लग रहा था, लेकिन इसे एक अलग नजर से देखे तो अंदाजा लगेगा कि इससे कितना मुश्किल हो सकता है। मैं थोड़ी देर वहां रूका था और इतने में बहुत बड़ा जाम लग गया, जिसमें दो पर्यटन बस भी शामिल था।' 
विज्ञापन


काफी देर इंतजार करने के बाद ब्रिज को बंद किया गया। ब्रिज बंद होते ही वहां मौजूद लोग झूम उठे। उन्होंने आगे कहा, 'मैं भी यह नजारा देखकर बहुत खुश हुआ। मैंने इससे पहले कभी भी पॉप-अप नहीं देखा था। ब्रिज बंद करने के बाद सबसे पहले बाइक को वहां से गुजरने की अनुमति दी गई और फिर कुछ देर में ही यातायात शुरू हो गया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मूबेवल टावर को ग्रेटर लंदन के टावर हैम्लेट्स और लंदन के साउथवार्क के बीच थेम्स नदी के ऊपर बनाया गया है। इस ब्रिज को 1894 में बनाया गया था। यह 240 मीटर (800 फीट) लंबा और 76 मीटर (250 फीट) चौड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed