फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Indian origin man murder accused killing woman attacked with knife

UK: ब्रिटेन में भारतीय मूल के व्यक्ति पर हत्या का आरोप, महिला की चाकू से हमला कर ली थी जान

Tue, 31 Oct 2023 08:07 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 08:07 AM IST
सार

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि महक हाल ही में भारत से यूके आई है। हत्या के संदिग्ध के साथ मृतका का संबंध अज्ञात है। शैल शर्मा को रविवार को क्रॉयडन में ऐश ट्री वे में घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Britain Indian origin man murder accused killing woman attacked with knife
london police - फोटो : Wikimedia Commons

विस्तार

भारतीय मूल के एक 23 वर्षीय व्यक्ति पर एक भारतीय महिला की हत्या का आरोप लगाया गया है, जो दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में एक घर में चाकू से घायल अवस्था में पाई गई थी। आरोपी का नाम शैल शर्मा बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार शाम को पुलिस और पैरामेडिक्स को घर पर बुलाए जाने के बाद महक शर्मा को मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद से ही शैल शर्मा हिरासत में हैं। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि पीड़िता के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मंगलवार को विशेष पोस्टमार्टम होगा। 
विज्ञापन


मृतका हाल ही में भारत से आई थी यूके
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माना जा रहा है कि महक हाल ही में भारत से यूके आई है। हत्या के संदिग्ध के साथ मृतका का संबंध अज्ञात है। शैल शर्मा को रविवार को क्रॉयडन में ऐश ट्री वे में घटनास्थल से गिरफ्तार कर उसे मंगलवार को विंबलडन मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट पुलिस ने कहा, 'जिस किसी के पास ऐसी जानकारी है जो जांच में सहायता कर सकती है, जिसमें ऐश ट्री वे के पते पर रविवार दोपहर को गड़बड़ी देखने या सुनने वाला कोई भी व्यक्ति शामिल है, उसे पुलिस को फोन करने के लिए कहा गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed