{"_id":"60455c0f8ebc3ee64e6fb814","slug":"britain-indian-british-13-years-anya-goyal-became-the-youngest-member-in-uk-mathematics-olympiad-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूके गणित ओलंपियाड: भारतीय मूल की आन्या गोयल टीम में सबसे कम उम्र की सदस्य ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूके गणित ओलंपियाड: भारतीय मूल की आन्या गोयल टीम में सबसे कम उम्र की सदस्य
Mon, 08 Mar 2021 04:34 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:34 AM IST
विज्ञापन
यूके गणित ओलंपियाड
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की छात्रा 13 वर्ष की आन्या गोयल यूनाटेड किंगडम की यूरोपीय बालिका गणित ओलंपियाड टीम की सबसे कम उम्र सदस्य बनी हैं। दक्षिण लंदन के एलन स्कूल की पढ़ने वाली आन्या ने लॉकडाउन के दौरान अपना समय गणित के सवाल सुलझाने की दक्षता हासिल करने में लगाया।
विज्ञापन
13 साल की छात्रा छह लाख बच्चों के बीच मुकाबले के बाद यूरोपीय गर्ल्स ओलंपियाड के लिए चुनी गईं
आन्या के पिता अमित गोयल उनके कोच बने, वे खुद भी पूर्व गणित ओलंपियन रहे हैं। आन्या ने यूके के गणित ट्रस्ट की परीक्षाएं दीं और टीम के लिए चुनी गईं। इस टीम में शामिल होने के लिए पूरे देश से करीब 6 लाख विद्यार्थी प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
इनमें से एक हजार को नवंबर में होने वाली ओलंपियाड के लिए चुना जाता है। इसमें जीते 100 विद्यार्थियों की दूसरे चरण की परीक्षा ली जाती है। यहां टॉप 4 में शामिल होते हुए आन्या ने टीम में जगह बनाई।
विज्ञापन
पहेलियों, क्रॉसवर्ड से सीखा
उन्हाेंने बताया कि वे बचपन में गणित की पहेलियां, सुडोकू के एक प्रकार काकुरो और क्रॉसवर्ड, आदि हल करने का अभ्यास करती थीं। स्कूल में सेकंडरी स्तर पर पहुंची तो कोडब्रेकिंग, साइफर चैलेंज, शतरंज, आदि से जुड़ी। वे मानती हैं कि गणित की ओर दूसरे बच्चों, खासतौर से छात्राओं को आकर्षित करने का उनके पास अच्छा मौका है।
गणित में बुरा होना सामान्य माना जाता है यूके में
यूके में गणित को कठिन विषय माना जाता है। इसमें बुरा होना एक सामान्य बात समझी जाती है। लेकिन आन्या के अनुसार गणित में मजबूत बनने के लिए सिर्फ और सिर्फ अभ्यास करने की जरूरत होती है। इससे न केवल गणित आसान बनती हैं, बल्कि आपका कौशल भी बढ़ता है।