फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain GDP falls by two percent amid Coronavirus Lockdown

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था पर लॉकडाउन का असर, जीडीपी में दो फीसदी की गिरावट

Wed, 13 May 2020 08:52 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 13 May 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
Britain GDP falls by two percent amid Coronavirus Lockdown
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

साल 2020 के शुरुआती तीन महीने में यानी मार्च अंत तक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था में दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। साल 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट के बाद किसी तिमाही में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्रिटेन की जीडीपी की यह स्थिति बताती है कि कोरोना का यहां की अर्थव्यवस्था पर क्या असर पड़ा है। आंकड़ों के मुताबिक देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में अकेले मार्च में 5.8 फीसदी की गिरावट आई।  यह अब तक की सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी किए। ओएनएस ने कहा, अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस का असर साफ दिखता है। मार्च में समाप्त तिमाही में लगभग सभी उप-क्षेत्रों में गिरावट दर्ज की गई। साल 2019 की अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में ब्रिटेन की आर्थिक वृद्धि दर शून्य रही थी, क्योंकि ब्रिटेन के सेवाक्षेत्र में रिकॉर्ड गिरावट देखी गयी थी।
विज्ञापन


ओएनएस के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षावधि में देश के सेवा क्षेत्र में 1.9 फीसदी की गिरावट देखी गई है जो कुल जीडीपी का करीब 80 फीसदी है। इस दौरान उत्पादन में 2.1 फीसदी और निर्माण में 2.6 फीसदी की गिरावट रही। यह आंकड़े मंदी के रूख को दिखाते हैं, यदि दो तिमाहियों में लगातार यह गिरावट रहती है तो देश की अर्थव्यवस्था में मंदी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह आंकड़े ब्रिटेन के भारतीय मूल के वित्त मंत्री ऋषि सुनक की कोरोना वायरस नौकरी संरक्षण योजना को अक्तूबर तक बढ़ाए जाने की घोषणा के एक दिन बाद आए हैं। इसके तहत कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा जा सकता है और सरकार इसके लिए अनुदान देगी। सुनक इंफोसिस के संस्थापक एन नारायण मूर्ति के दामाद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed