फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Chinese scholar Xu Zhangroon was abused for doing evil to Xi Jinping and the party in China

ब्रिटेन: चीन में शी जिनपिंग व पार्टी की बुराई करने पर चीनी विद्वान जू झांगरून से किया गया दुर्व्यवहार

Sun, 29 Aug 2021 12:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 29 Aug 2021 12:46 AM IST
सार

  • चीनी स्कॉलर जू झांगरून को हिरासत में रखा और लगाए गए कई अनर्गल आरोप 
  • अब भी बीजिंग में जू झांगरून घर पर नजरबंद है, 21 मई 2020 को 10000 शब्दों का लिखा था निबंध

विज्ञापन
Britain: Chinese scholar Xu Zhangroon was abused for doing evil to Xi Jinping and the party in China
Chinese President Xi Jinping - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के एक विद्वान ने कहा है कि सिंहुआ विश्वविद्यालय के पूर्व कानून विद्वान जू झांगरून को चीन में सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) और महासचिव शी जिनपिंग की सियासी व न्यायिक प्रणाली की आलोचना करने की भारी कीमत चुकाई है। झांगरून को जुलाई में चीन के दक्षिण-पश्चिमी शहर चेंगदू का दौरा करने पर अनर्गल आरोप लगाते हुए हिरासत में लिया व दुर्व्यवहार किया गया।

विज्ञापन


चीनी स्कॉलर जू झांगरून को हिरासत में रखा और कई अनर्गल आरोप लगाए गए
लंदन में किंग्स कॉलेज में चाइना इंस्टीट्यूट के निदेशक और प्रोफेसर केरी ब्राउन ने कहा, चीन में असहमति की स्थिति वाले किसी भी व्यक्ति के लिए काले दिन आना बड़ी बात नहीं है। उन्होंने बताया कि कानून विद्वान जू झांगरून सीसीपी के मुखर आलोचक रहे हैं और उनके चेंगदू दौरे पर उन्हें वेश्याओं की मांग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि जुलाई अंत में उन्हें रिहा कर दिया गया लेकिन माना जाता है कि वे अब भी बीजिंग में उनके घर पर नजरबंद हैं। जू झांगरून ने 21 मई 2020 को 10,000 शब्दों का एक निबंध लिखा था जिसमें उन्होंने चीन की विदेश नीति के साथ देश को विश्व समुदाय से अलग-थलग करने के लिए राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर निशाना साधा था। ब्राउन ने कहा, जू की आवाज भले ही चीन ने बंद कर दी हो लेकिन वे आज भी ऑनलाइन बहस देखते हैं। हालांकि उन्हें बहस में भाग लेने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर चोरी के आरोप में चीनी अभिनेत्री पर जुर्माना
चीनी अभिनेत्री झेंग शुआंग को 2019-2020 के बीच एक शो की शूटिंग के दौरान कर चोरी और अघोषित आय को लेकर 29.9 करोड़ युआन (4.6 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है। उनपे पूर्व पति झंग हेंग ने भी कर चोरी को लेकर उनकी शिकायत की थी। चीन के रेडियो, फिल्म और टीवी के राज्य प्रशासन ने कहा कि कर चोरी के लिए देश में कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed