फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: British army chief says Taliban will capture Afghanistan so soon, the world did not know that

ब्रिटेन: सेना प्रमुख ने कहा- तालिबान इतनी जल्दी कब्जा कर लेगा, दुनिया को नहीं था इसका अंदाजा

Mon, 06 Sep 2021 01:42 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 06 Sep 2021 01:42 AM IST
सार

  • जनरल निक कार्टर ने कहा, तालिबान की इस रफ्तार ने हमें चौंका दिया और मुझे नहीं लगता कि हम ऐसा कुछ समझ पा रहे थे कि तालिबान ऐसा कर पाएगा। 
  • ब्रिटेन और अमेरिका के सैनिकों ने एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान छोड़ दिया था जिससे अफगानिस्तान में उनके 20 साल के सैन्य अभियान का अंत हुआ

विज्ञापन
Britain: British army chief says Taliban will capture Afghanistan so soon, the world did not know that
तालिबान आंतकी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ब्रिटिश सेना के प्रमुख ने रविवार को कहा कि दुनिया इसका सही अनुमान नहीं लगा सकी कि तालिबान इतनी जल्दी अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेगा। कुछ दिन पहले ही ब्रिटेन की सरकार ने माना था कि इस तरह की खुफिया जानकारी मिली हैं कि इस साल काबुल पर कब्जा होने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


पिछले महीने अफगानिस्तान पर तालिबान की वापसी से अमेरिका और अन्य देश सतर्क हो गए थे और नाटो सैनिकों के देश छोड़ने के बाद पश्चिम द्वारा समर्थित अफगान सेना और सरकार का आश्चर्यजनक रूप से तेजी से पतन होने लगा था।
विज्ञापन


ब्रिटेन की सेना के प्रमुख, जनरल निक कार्टर ने बीबीसी से कहा, ‘इस रफ्तार ने हमें हैरान कर दिया और मुझे नहीं लगता कि हम ऐसा कुछ समझ पा रहे थे कि तालिबान ऐसा कर पाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि क्या सैन्य खुफिया जानकारी गलत थी तो उन्होंने कहा कि सरकार को अनेक सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली थी। उन्होंने कहा, ‘यह विशुद्ध रूप से सेना की खुफिया जानकारी नहीं थी।’

ब्रिटेन और अमेरिका के सैनिकों ने एक सप्ताह पहले अफगानिस्तान छोड़ा था। जिससे देश में उनके 20 साल के सैन्य अभियान का अंत हो गया। जिस तरह से पश्चिम देश अफगानिस्तान से पीछे हट गए, इससे उनकी आलोचना होती रही है, इस सवाल के साथ कि तालिबान इतनी गति से देश पर नियंत्रण कैसे कर पाया।

विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने पिछले सप्ताह सांसदों से कहा था कि खुफिया आकलन यह है कि अगस्त में सुरक्षा संबंधी हालात बिगड़ेंगे लेकिन इस साल काबुल पर कब्जा होने के आसार नहीं हैं। हालांकि तालिबान ने 15 अगस्त को काबुल पर नियंत्रण कर लिया और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी को देश छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात जाना पड़ा।


यह आकलन गलत कैसे हुआ, इस सवाल के जवाब में निक ने कहा, ‘सीधा जवाब यही है कि सभी ने गलत अंदाज लगाया। तालिबान को भी उम्मीद नहीं थी कि इतनी तेजी से चीजें बदल जाएंगी और वह अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed