फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   breach in white house security: A vehicle crashed into a gate of the White House complex on January 8

US: व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट से टकराया एक वाहन; चालक गिरफ्तार

Tue, 09 Jan 2024 09:22 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 09 Jan 2024 09:22 AM IST
सार

घटना से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। चालक को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, सीक्रेट सर्विस के अधिकारी का कहना है कि घटना के कारण और तरीके की जांच की जा रही है। 
 

विज्ञापन
breach in white house security: A vehicle crashed into a gate of the White House complex on January 8
व्हाइट हाउस परिसर के एक गेट से वाहन टकराया - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास व्हाइट हाउस की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। एक प्रवक्ता ने बताया कि व्हाइट हाउस के एक गेट से आठ जनवरी को एक वाहन टकरा गया। हालांकि, हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

 
घटना से सुरक्षा कर्मियों में हड़कंप मच गया। चालक को पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है। फिलहाल, सीक्रेट सर्विस के अधिकारी का कहना है कि घटना के कारण और तरीके की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लिल्मी ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे एक वाहन व्हाइट हाउस परिसर के बाहरी गेट से टकरा गया था। घटना की जांच की जा रही है। चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि घटना के वक्त राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस में मौजूद नहीं थे। हालांकि, दुर्घटना की वजह से 15वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर यातायात में देरी हुई।

पहले भी सुरक्षा में लग चुकी है सेंध 
इससे पहले 17 दिसंबर को, सुरक्षा कारणों से सड़क को रोकने वाली एक आधिकारिक एसयूवी में 46 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेज फोर्ड सेडान से टक्कर मार दी थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।हालांकि सुरक्षा के नजरिए से यह घटना काफी बड़ी थी, लेकिन बाइडन और उनकी पत्नी जिल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। यूएस सीक्रेट सर्विस ने बाद में बताया था कि यह एक दुर्घटना थी और किसी भी तरह का हमला नहीं था। अधिकारियों ने शख्स पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने और लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप लगाए थे। 



यह घटना डेलावेयर के विल्मिंगटन में हुई थी, जहां बाइडन जिल के साथ अपनी पार्टी के प्रचार अभियान केंद्र में रात्रिभोज के लिए गए थे। टक्कर तब हुई जब बाइडन इमारत से बाहर आए और प्रेस के सदस्यों से बात कर रहे थे। सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत फोर्ड को घेर लिया और बाइडन को उनके आधिकारिक वाहन में बैठाकर बाहर ले गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति दुनिया के सबसे हाई-प्रोफाइल और कड़ी सुरक्षा वाले व्यक्तियों में से एक हैं। उनके आसपास अमेरिका और विदेशों में हर समय एक मजबूत सुरक्षा घेरा रहता है। अमेरिकी राष्ट्रपति की आधिकारिक गाड़ी, कैडिलैक लिमोसिन, जिसे द बीस्ट कहा जाता है, अपनी जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के कारण मशहूर है। इसका वजन लगभग 7,000 किलो है। बता दें कि, एक टोयोटा लैंड क्रूजर का वजन लगभग 3,000 किलो होता है। द बीस्ट पंचर टायरों पर भी चल सकती है और बुलेट और बम-प्रूफ है। यह रासायनिक या जैविक हमले की स्थिति में भी कार में सवार लोगों को सुरक्षित रख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed