{"_id":"5e8f0bc28ebc3e77442bd713","slug":"brazilian-preident-thanks-pm-modi-for-allowing-export-of-raw-materials-to-produce-hydroxychloroquine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona : हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन उपलब्ध कराने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Corona : हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन उपलब्ध कराने के लिए ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा
Thu, 09 Apr 2020 05:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 09 Apr 2020 05:19 PM IST
विज्ञापन
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर मेसियस बोल्सोनारो (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है। इस दवा को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संभावित इलाज माना जा रहा है। बुधवार को देश के नाम संबोधन में बोल्सोनारो ने कहा कि ब्राजील को शनिवार को भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के अवयव प्राप्त हो जाएंगे ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘भारत के प्रधानमंत्री से मेरी सीधी बातचीत के मुताबिक हमें शनिवार तक हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए कच्चा माल प्राप्त हो जाएगा ताकि हम कोविड-19 के साथ साथ लुपस, मलेरिया, गठिया के मरीजों का उपचार कर सकें। मैं इस मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों को धन्यवाद देता हूं।’ उनके भाषण के मूल पाठ का अंश लैटिन अमेरिकी देश के एक राजनयिक ने उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बोल्सोनारो के बीच चार अप्रैल को टेलीफोन पर बातचीत हुई थी जिसमें ब्राजील के राष्ट्रपति ने मोदी से आग्रह किया था कि वे दवा और इसके कच्चे माल के निर्यात की अनुमति दें। बोल्सोनारो ने मोदी से आग्रह किया था कि इस दवा पर प्रतिबंध से पहले दिए गए आर्डर के तहत ब्राजील को इसके कच्चे माल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी को अलग से लिखे एक पत्र में बोल्सोनारो ने इस बात का उल्लेख किया था कि ब्राजील की दो प्रयोगशाला ईएमएस और एस्पेन पिछले कई साल से भारत से हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के उत्पादन के लिए कच्चे माल का आयात करते हैं और ब्राजील में दवा की आंतरिक आपूर्ति इन दोनों के उत्पादन पर निर्भर है। गौरतलब है कि भारत ने 25 मार्च को हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के निर्यात पर पाबंदी लगा दी थी।