{"_id":"68914ddc7db74488d809f794","slug":"brazil-supreme-court-orders-house-arrest-for-former-president-jair-bolsonaro-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jair Bolsonaro: नजरबंद रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Jair Bolsonaro: नजरबंद रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो, ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
Tue, 05 Aug 2025 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:48 AM IST
सार
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया है। अदालत के आदेश के तहत, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, आदेश के तहत उनके रियो डी जेनेरियो स्थित घर से सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जायर बोल्सोनारो, पूर्व राष्ट्रपति, ब्राजील
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) को पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को नजरबंद करने का आदेश दिया। बोल्सोनारो पर आरोप है कि उन्होंने 2022 का चुनाव हारने के बाद कथित तौर पर तख्तापलट करने की कोशिश का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्जेंडर डी मोरेस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि बोल्सोनारो ने अपने बेटे के सोशल मीडिया चैनलों पर सामग्री पोस्ट करके उन पर लगाए गए एहतियाती उपायों का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
बोल्सोनारो पर आपराधिक संगठन का नेतृत्व करने का आरोप
अभियोजकों का आरोप है कि पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने एक आपराधिक संगठन का नेतृत्व किया, जिसने राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एलेक्ज़ांद्रे डि मोरेस की हत्या की योजना समेत चुनाव को पलटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश : हिंसक विद्रोह के एक वर्ष बाद भी राजनीतिक स्थिरता कोसों दूर; तमाम वादों के बाद भी हालात जस के तस
बोल्सोनारो के साथ-साथ 33 सहयोगियों पर आरोप
पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो और उनके 33 सहयोगियों पर तख्तापलट की साजिश, हिंसक अपराध संगठन में शामिल होने, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अभियोजक पाउलो गोनेट का कहना है कि इस साजिश में बोल्सोनारो के साथ उनके पूर्व उपराष्ट्रपति जनरल ब्रागा नेटो भी शामिल थे।
पिछले महीने इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनने का दिया था आदेश
सोमवार का आदेश पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए उस आदेश के बाद आया है, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को इलेक्ट्रॉनिक एंकल मॉनिटर पहनने का आदेश दिया था। साथ ही कार्यवाही के दौरान उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कुछ पाबंदियां लगाई थीं।
ये भी पढ़ें: Stella Rimington Passes Away: यूके की पहली महिला MI5 प्रमुख स्टेला का निधन, 90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
नए आदेश के तहत रखी जाएगी कड़ी निगरानी
अब इस नए आदेश के बाद, अति-दक्षिणपंथी नेता बोल्सोनारो पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, केवल परिवार के सदस्यों और वकीलों को ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा, आदेश के तहत उनके रियो डी जेनेरियो स्थित घर से सभी मोबाइल फोन जब्त कर लिए जाएंगे।