फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil’s Supreme Court denies former President Bolsonaro’s request for passport return to travel to Israel

Brazil: पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट से झटका, इस्राइल जाने के लिए पासपोर्ट लौटाने की थी मांग

Sat, 30 Mar 2024 07:50 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजिलिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 30 Mar 2024 07:50 AM IST
सार

बोलसोनारो के वकील ने गुरुवार को कहा था कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बोलसोनारो को मई में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण किया है। इसलिए पूर्व राष्ट्रपति का पासपोर्ट लौटा दिया जाए। 
 

विज्ञापन
Brazil’s Supreme Court denies former President Bolsonaro’s request for passport return to travel to Israel
पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो को सुप्रीम कोर्ट से झटका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो को एक बड़ा झटका दिया है। अदालत ने उनके वकीलों के उस अनुरोध को खारिज कर दिया है, जिसमें मांग की गई थी कि बोलसोनारो का पासपोर्ट वापस लौटा दिया जाए ताकि वह इस्राइल की यात्रा कर सकें। 

विज्ञापन


इसलिए जाना था इस्राइल
बोलसोनारो के वकील ने गुरुवार को कहा था कि इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बोलसोनारो को मई में होने वाले एक कार्यक्रम के लिए निमंत्रण किया है। इसलिए पूर्व राष्ट्रपति का पासपोर्ट लौटा दिया जाए। 
विज्ञापन


जिस पर जांच चल रही...
अभियोजक जनरल के कार्यालय ने पहले अपनी राय में कहा था कि बोलसोनारो का पासपोर्ट देश छोड़ने से रोकने के लिए लिया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एलेक्जेंडर डी मोरेस ने कहा कि जिस शख्स पर जांच चल रही है उस पर समय से पहले प्रतिबंध हटाना सही नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जब्त किया गया है पासपोर्ट
गौरतलब है, संघीय पुलिस ने छापेमारी कार्रवाई कर पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो का पासपोर्ट फरवरी में जब्त कर लिया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने और शीर्ष अधिकारियों ने 2022 के चुनाव परिणामों की अनदेखी करने और पराजित नेता को सत्ता में रखने के लिए विद्रोह करने की साजिश रची थी।


राष्ट्रपति चुनाव में बोलसोनारो को मिली थी हार
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव साल 2022 में अक्तूबर में हुए थे। इस राष्ट्रपति चुनाव में बोलसोनारो को हार मिली थी। चुनाव में लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा के नेतृत्व में वामपंथी पार्टी ने जीत हासिल की थी। लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने तीसरी बार ब्राजील के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। इसके बाद बोलसोनारो के समर्थकों ने चुनाव नतीजे मानने से इनकार कर दिया था। कट्टरपंथी बोलसोनारो के समर्थक ब्राजील में सेना के ठिकानों के बाहर प्रदर्शन करते हुए सैन्य हस्तक्षेप की मांग कर रहे थे। काफी हंगामा और तोड़फोड़ हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed