फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil rio de janeiro Isabela Pereira Before cutting the umbilical cord newborn stared at the doctor

पहले कभी नहीं देखा ऐसा: पैदा होते ही गुस्से से डॉक्टर को घूरती रही बच्ची, फिर...

Sun, 23 Feb 2020 03:14 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 23 Feb 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Brazil rio de janeiro Isabela Pereira Before cutting the umbilical cord newborn stared at the doctor
गुस्से से देखती हुई बच्ची - फोटो : Facebook

अधिकतर देखा जाता है कि जन्म के दौरान बच्चे रोते हुए ही पैदा होते हैं, लेकिन ब्राजील में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें बच्चा रोने के बजाय गुस्से से डॉक्टरों को देख रहा है। दरअसल, डॉक्टर यह जानने के लिए कि बच्चा स्वस्थ है और सही प्रकार से सांस ले रहा है, नवजात को रुलाते हैं। 

विज्ञापन


ब्राजील के रियो डी जेनेरियो के एक अस्पताल में 13 जनवरी को एक बच्ची का जन्म हुआ। लेकिन जन्म के दौरान आम बच्चों की तरह वह रोई ही नहीं। इसके बाद डॉक्टरों ने चाहा कि गर्भनाल काटने से पहले उसे रुलाया जाए, लेकिन बच्ची थी कि अपने चेहरे पर गुस्से के भाव लिए डॉक्टरों को एकटक देखती रही।
विज्ञापन


बच्ची की इस हरकत से डॉक्टर भी एक बार को हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने फौरन बच्ची की फोटो खींच ली। डॉक्टरों ने बताया कि हम बच्ची की इस हरकत को देखकर बहुत हैरान हुए। उनका कहना था कि आज तक उन्होंने कभी भी इस तरह से बच्चों को ऐसा कुछ करते नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने बताया कि जब बच्ची की गर्भनाल काटी गई तो वह रोने लगी। दूसरी ओर, इस तस्वीर को अस्पताल की तरफ से शेयर किया गया है। बच्ची के माता-पिता ने उसका नाम इसाबेल परेरा डी जीसस रखा है।

मां बोली- पैदा हुई मेरी बहादुर बेटी

बच्ची की मां डायना डी जीसस बारबोसा ने इस पल को संजोकर रखना चाहती थी, इसलिए उन्होंने स्थानीय फोटोग्राफर रोड्रिगो कंट्समैन को बुलाया। डायना ने बताया कि तस्वीर इस बात को बयां करती है कि बच्ची कितनी बहादुर है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी पैदा ही बहादुर हुई। 

डायना ने बताया कि मुझे पता है कि यह तस्वीर अब मीम बन चुकी है। जब भी उसका डायपर खोला जाता है या उसका उपचार किया जाता है तो वह भौंहें चढ़ाकर देखती है।

फोटोग्राफर ने कहा- बच्चे का जन्म एक विशेष क्षण

इस तस्वीर को लेने वाले फोटोग्राफर रोड्रिगो ने बताया कि डॉक्टरों ने गर्भनाल काटने से पहले बच्ची के रोने का इंतजार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची ने अपनी आंखें खोलीं, लेकिन वह बिल्कुल भी रोई ही नहीं। 

रोड्रिगो ने बताया कि डॉक्टरों ने प्यार से उसे रोने के लिए कहा, लेकिन उसने गंभीर दिखने वाला चेहरा बनाकर डॉक्टरों की तरफ देखा और जैसे ही उसकी गर्भनाल को काटा गया, वह रोने लगी। उन्होंने कहा कि बच्चे का जन्म एक विशेष क्षण में होता है, जिसे रिकॉर्ड किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed