फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil President Bolsonaro said did not give a single rupee to bharat biotech

वैक्सीन करार: ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो बोले, भारत बायोटेक को नहीं दिए एक भी पैसे

Sat, 26 Jun 2021 06:02 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ब्राजील।
एजेंसी, ब्राजील। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Jun 2021 06:02 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए करार की जांच की जा रही है, जिसमें कोवाक्सिन की दो करोड़ डोज खरीदने की बात कही गई है। ऐसा माना जा रहा है कि करार में कुछ अनियमितताएं हैं

विज्ञापन
Brazil President Bolsonaro said did not give a single rupee to bharat biotech
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो - फोटो : social media

विस्तार

भारत बायोटेक से फाइजर के मुकाबले ऊंची कीमत पर कोरोना टीका का करार किए जाने के मामले में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। हालांकि राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने कहा है कि वैक्सीन करार में एक पैसा भी खर्च नहीं किया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कंपनी भारत बायोटेक से न टीका मिला है न ही उसे कोई भुगतान ही किया गया है। बता दें, इस मामले में देश के संघीय अभियोजक कार्यालय ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से किए गए करार की जांच की जा रही है, जिसमें कोवाक्सिन की दो करोड़ डोज खरीदने की बात कही गई है। ऐसा माना जा रहा है कि करार में कुछ अनियमितताएं हैं। आरोप लगे हैं कि फाइजर की ओर से कम कीमत में टीका दिए जाने के बावजूद उसकी अनदेखी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कहा कि यदि उनकी सरकार में कोई भ्रष्टाचार मिला तो वह कड़ी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अभी तक कोवाक्सिन को इस्तेमाल की इजाजत ही नहीं मिली है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को भारत बायोटेक ने एक बयान जारी कर कहा था कि ब्राजील को अभी तक टीके की आपूर्ति नहीं की गई है और वह टीके की कीमत को लेकर सभी सरकारों के साथ पारदर्शी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed