फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Brazil Floods: Over 120 dead and millions affected as fresh rains hit flood-ravaged Brazil

Brazil Floods: ब्राजील में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाया कहर, 120 से अधिक लोगों की मौत, लाखों प्रभावित

Sat, 11 May 2024 10:39 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ब्राजीलिया Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 11 May 2024 10:39 AM IST
सार

रियो ग्रांडे डो सुल में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शहर के बांधों और जल निकासी प्रणालियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोर्टो एलेग्रे में बारिश और बाढ़ के चलते व्यापार चौपट होने लगा है।

विज्ञापन
Brazil Floods: Over 120 dead and millions affected as fresh rains hit flood-ravaged Brazil
ब्राजील में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाया कहर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्राजील में बीते दिनों भूकंप के बाद आयी भयंकर बाढ़ से तबाही मची हुई है। यहां करीब 126 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि इस जलप्रलय में करीब 756 लोग घायल हुए हैं। बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हालात को देखते हुए इलाके में रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। ब्राजील में भारी बारिश के चलते कई जगहों की सड़कें बुरी तरह से धस गई है। हालांकि, शुक्रवार को आसमान एक बार फिर खुला, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। जबकि 24 घंटे में घर खाली करने वालों की संख्या दोगुनी हो गई है।

विज्ञापन


अल नीनो मौसम की घटना के चलते आई बाढ़?
विशेषज्ञों का मानना है कि अल नीनो मौसम की घटना के चलते जलवायु परिवर्तन प्रभावित हुआ है। उत्तर अमेरिकी देश ब्राजील में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने कहर मचा दिया है। हजारों लोग बेघर हो गए हैं. कई शहरों में बाढ़ का पानी भर गया है और भूस्खलन शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इस बाढ़ में दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। नागरिक सुरक्षा एजेंसी बताया कि बारिश से जुड़ी घटनाओं में 756 लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन


जल स्तर तेजी से बढ़ रहा
वहीं रियो ग्रांडे डो सुल में जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे शहर के बांधों और जल निकासी प्रणालियों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहर पोर्टो एलेग्रे में बारिश और बाढ़ के चलते व्यापार चौपट होने लगा है। अधिकारियों के अनुसार, 141 लोग अभी भी लापता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर तेज बारिश हुई
रियो ग्रांडे डो सुल राज्य की राजधानी पोर्टो एलेग्रे में शुक्रवार को हालात कुछ हद तक सामान्य पाए गए। 14 लाख लोगों वाले शहर में कुछ व्यवसाय खुले देखे गए। वहीं सड़कों पर भी पानी कम होते पाया। लेकिन शायद इंद्रदेव को यह पसंद नहीं आया और एक बार फिर तेज बारिश हुई। राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थान के अनुसार, इस क्षेत्र में आज तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बारिश की उम्मीद है। मेटसुल मौसम विज्ञान साइट ने सोमवार तक 200 मिमी (7.9 इंच) बारिश दर्ज की। 

पीने के पानी की कमी
राज्य की गुआइबा नदी का पानी इस सप्ताह ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा। नागरिक सुरक्षा के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में अपने घरों को छोड़ने के लिए मजबूर लोगों की संख्या दोगुनी होकर करीब 411,000 हो गई। 71 हजार से अधिक लोग शिविर में रह रहे हैं। पानी की आपूर्ति अभी भी काफी कम है। पोर्टो एलेग्रे में पीने के पानी की बोतलें काफी कम मिल रही हैं। टैंकर शिविर और अस्पतालों में पहुंचाए जा रहे हैं। 


एल्डोराडो डो सुल में सड़कें पानी में डूबी
तबाह हुए शहर एल्डोराडो डो सुल में सड़कें बाढ़ के पानी में डूबी हुई हैं। यहां नाव की मदद से लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है।दरअसल, यहां के लोग अपना घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं क्योंकि उनका मानना है कि लूटपाट हो सकती है।  बाढ़ से 85,000 से अधिक घर तबाह हो गए। वहीं कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी झटका दिया है। पोर्टो एलेग्रे के आसपास चावल उगाने वाले क्षेत्रों में दो मीटर तक पानी भर गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed