फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BrahMos : India will provide cruise missile training to the Philippines army, has signed an agreement of 370 million dollars

ब्रह्मोस : भारत फिलीपींस की सेना को देगा क्रूज मिसाइल का प्रशिक्षण, 37 करोड़ डॉलर का किया है करार

Sat, 09 Apr 2022 03:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 09 Apr 2022 03:22 PM IST
सार

ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का पहला सेट अगले 18 महीनों में फिलीपींस पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
BrahMos : India will provide cruise missile training to the Philippines army, has signed an agreement of 370 million dollars
ब्रह्मोस मिसाइल (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भारत फिलीपींस की सेना को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का प्रशिक्षण देगा। यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए फिलीपींस के सैन्य कर्मी जुलाई-अगस्त से भारत आना शुरू कर देंगे। भारत ने फिलीपींस को इस मिसाइल की आपूर्ति व प्रशिक्षण के लिए 37 करोड़ डॉलर से ज्यादा का करार किया है। 

विज्ञापन

अभी भारत-रूस की संयुक्त उपक्रम कंपनी ब्रह्मोस एरोस्पेस एंटी शिप मिसाइल सिस्टम के लिए बेस तैयार कर रहे हैं। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली का पहला सेट अगले 18 महीनों में फिलीपींस पहुंचने की उम्मीद है। फिलीपींस की मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि इसी माह अपनी पहली ब्रह्मोस मिसाइल बटालियन को सक्रिय करने के बाद फिलीपींस मरीन कॉर्प्स ने कहा कि वह विश्व के सबसे अच्छे एंटीशिप मिसाइल सिस्टम में से एक का संचालन करेगी। 

विज्ञापन

ब्रह्मोस मिसाइल लक्ष्य का पता लगा सकती है, उसका पीछा कर सकती है और उसे नष्ट कर सकती है। फिलीपींस मरीन कॉर्प्स के कर्मियों को ब्रह्मोस एयरोस्पेस दिल्ली और हैदराबाद में प्रशिक्षण प्रदान करेगी। यहीं ब्रह्मोस के मुख्य उत्पादन और प्रशिक्षण केंद्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मोस मिसाइलों के लिए फिलीपींस के साथ सौदा किसी भी दूसरे देश के साथ भारत द्वारा हस्ताक्षरित अब तक का सबसे बड़ा निर्यात सौदा है। इससे दक्षिण पूर्व एशिया में हथियार निर्यात के रास्ते खुलने की उम्मीद है। इस करार में मिसाइलों के लिए फायरिंग और रखरखाव दल का प्रशिक्षण शामिल है। मिसाइल प्रणाली को तय समय सीमा में फिलीपींस तक पहुंचाया जाएगा।


गलती से पाकिस्तान में जा गिरी थी ब्रह्मोस
ब्रह्मोस एयरोस्पेस और रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन भारत की तीनों सेनाओं में शामिल ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हाल ही में गलती से यह मिसाइल दाग दी गई थी। भारत के एक मिसाइल बेस से नियमित निरीक्षण के वक्त यह चल गई थी और पाकिस्तान के अंदरुनी हिस्से में जा गिरी थी। इसके बार फिलीपींस व कुछ अन्य देशों ने सफाई मांगी थी। इसके बाद भारत के स्पष्टीकरण से सहमति जताते हुए दोनों देश करार पर आगे बढ़ने को राजी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed