{"_id":"5d02763cbdec226db360c72c","slug":"boris-johnson-got-most-votes-in-the-first-phase-of-voting-for-next-british-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में बोरिस सबसे आगे, पहले चरण के मतदान में मिले सबसे ज्यादा वोट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में बोरिस सबसे आगे, पहले चरण के मतदान में मिले सबसे ज्यादा वोट
Thu, 13 Jun 2019 09:43 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के लिए प्रथम चरण के मतदान में बृहस्पतिवार को बोरिस जॉनसन को सबसे अधिक वोट मिले। वोटों के मामले में अन्य दावेदार उनसे काफी पीछे नजर आ रहे हैं। टेरीजा मे की जगह लेने के लिए अब तक सबसे प्रबल दावेदार बोरिस ने अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।
विज्ञापन
हाउस ऑफ कॉमन्स में टोरी सांसदों के पहले चरण के गुप्त मतदान में 54 वर्षीय कैबिनेट मंत्री बोरिस को 114 वोट मिले। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट 43 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे वहीं, पर्यावरण मंत्री माइकल गोव 37 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। तीन दावेदार मार्क हार्पर, एंड्री लीडसम और ईस्थर मैकवे न्यूनतम 17 वोट भी नहीं हासिल कर पाए और इस दौड़ से बाहर हो गए।
विज्ञापन
अहले हफ्ते दूसरे चरण के मतदान होने हैं। इसके लिए मैदान में सात दावेदार बचे हैं। इनमें पूर्व ब्रेग्जिट मंत्री डोमिनिक रॉब (27 वोट), गृह मंत्री साजिद जाविद (23 वोट), स्वास्थ्य मंत्री हॉनकॉक (20वोट) और अंतरराष्ट्रीय विकास मंत्री रोरी स्टीवर्ट (19 वोट) के नाम भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मतदान के नतीजे घोषित होने के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘आपके समर्थन के लिए कंजरवेटिव और यूनियनिस्ट पार्टी में दोस्तों एवं सहकर्मियों का शुक्रिया। प्रथम चरण के मतदान में विजयी होने से मैं खुश हूं लेकिन हमें लंबा सफर तय करना है।’ चुनाव प्रक्रिया की प्रभारी कंजरवेटिव पार्टी की 1922 कमेटी ने मतदान के नतीजों की घोषणा की।