फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb threat rattles US city in Republican anti-migrant conspiracy News updates

US: प्रवासियों के जानवरों का मांस खाने के आरोपों के बाद चर्चा में आया शहर नए खौफ में, अब स्कूल में बम की धमकी

Fri, 13 Sep 2024 08:54 AM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 13 Sep 2024 08:54 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हैती से आए ओहायो में बसे अवैध प्रवासी स्थानीय अमेरिकियों के पालतू जानवरों को चुराकर उनका मांस खाने की बात कही गई थी। 
 

विज्ञापन
Bomb threat rattles US city in Republican anti-migrant conspiracy News updates
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका का ओहियो आजकल काफी चर्चाओं में है। पहले प्रवासियों के जानवरों का मांस खाने और अब बम की धमकी मिलने से यहां बवाल है। गुरुवार को यहां हड़कंप मच गया। दरअसल, स्प्रिंगफील्ड में बम होने की धमकी के बाद सरकारी इमारतों और एक प्राथमिक स्कूल को खाली कराया गया। धमकी से यह छोटा शहर बुरी तरह हिल गया है। अवैध प्रवासियों को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पहले से ही निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन


वीडियो हुआ था वायरल
हाल के दिनों में स्प्रिंगफील्ड काफी सुर्खियों में रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें हैती से आए ओहायो में बसे अवैध प्रवासी स्थानीय अमेरिकियों के पालतू जानवरों को चुराकर उनका मांस खाने की बात कही गई थी। हालांकि, बाद में यह वीडियो गलत साबित हुआ था। 
विज्ञापन


रिपबल्किन ने बनाया मुद्दा
अमेरिका के राइट विंग सोशल मीडिया अकाउंट्स हैती प्रवासियों पर लगे आरोप को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं। ऐसे अकाउंट्स दावा कर रहे हैं अवैध हैती प्रवासी स्प्रिंगफील्ड, ओहायो में पालतू जानवरों और पक्षियों को चोरी कर उनका मांस खा रहे हैं। हालांकि, डिबेट के मॉडरेटर डेविड मुइर ने ही ट्रंप के इस दावे को निराधार बता दिया था। उन्होंने स्प्रिंगफील्ड, ओहायो को सिटी मैनेजर का हवाला देते हुए कहा था कि इस तरह के कोई सबूत नहीं मिले हैं कि प्रवासी स्थानीय अमेरिकियों के पालतू जानवरों को मारकर खा रहे हैं। हालांकि, दावे के गलत साबित होने के बावजूद पूर्व राष्ट्रपति इस विवाद को हवा दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डेमोक्रेट्स का आरोप
डेमोक्रेट्स ने ट्रंप और उनके साथी ओहायो सीनेटर जेडी वैंस पर नस्लीय तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। सत्ताधारी पार्टी का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति नवंबर के चुनाव से पहले आव्रजन को एक अभियान मुद्दे के रूप में उभारने के लिए स्प्रिंगफील्ड के वायरल वीडियो का उपयोग कर रहे हैं।

क्या बोले पूर्व राष्ट्रपति
ट्रंप ने गुरुवार को एरिजोना के टक्सन में एक चुनावी रैली के दौरान अपनी बयानबाजी को और तेज करते हुए कहा कि प्रवासी लोग कुत्ते और बिल्ली के अलावा अब हंस चुराने का भी काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं, पूर्व राष्ट्रपति ने अपने भाषण में स्प्रिंगफील्ड का उल्लेख करने के तुरंत बाद कहा, 'मैं युवा बच्चियों के साथ क्रूर अपराधी द्वारा दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न और हत्या किए जाने से नाराज हूं।' हालांकि, ट्रंप ने कुछ खास ज्यादा जानकारी नहीं दी। 

स्प्रिंगफील्ड के अधिकारियों ने कहा कि आप्रवासी समुदाय के सदस्यों द्वारा पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाने की कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है। बता दें, ट्रंप ने डिबेट के दौरान ये मामले उठाए थे। 
यह है मामला
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले बुधवार को प्रेसिडेंशियल डिबेट में पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के लेकर जो कहा, उस पर अब बहस छिड़ गई है।  डेमोक्रेट्रिक उम्मीदवार और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस पर निशाना साधते हुए ट्रंप ने कहा था कि वर्तमान सरकार अवैध प्रवासियों के मुद्दे का समाधान करने में विफल रही है और हालात ये हैं कि अमेरिकी राज्य ओहायो में बसे हैती से आए अवैध प्रवासी स्थानीय अमेरिकियों के पालतू जानवरों को चुराकर उनका मांस खा रहे हैं। 



कई संस्थाओं को दी गई थी धमकी
नगरपालिका सरकार के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में जानकारी दी गई। बताया गया कि आज स्प्रिंगफील्ड में कई संस्थाओं को बम की धमकी दी गई थी, इसलिए सिटी हॉल बंद है। शहर के अधिकारियों को गुरुवार सुबह आठ बजकर 24 मिनट पर एक ईमेल संदेश के माध्यम से इस धमकी के बारे में जानकारी दी गई थी। ईमेल कई एजेंसियों और मीडिया आउटलेट्स को भेजा गया था।

फुल्टन एलीमेंट्री स्कूल को भी गुरुवार को खाली करा लिया गया, हालांकि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह उसी बम की धमकी से संबंधित था या नहीं। अपने बच्चे को वापस लेने के लिए स्कूल पहुंचे हैती के अप्रवासी मैकेंसो रोजमे नेबताया कि समुदाय में मौजूदा तनाव चिंताजनक है। उन्होंने आगे कहा, 'मैं थोड़ा तनाव में हूं। मुझे लगता है कि कुछ हो सकता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed