{"_id":"6262e4baebc1a260691f51c5","slug":"boeing-will-fly-two-super-hornet-fighter-planes-in-goa-for-operational-demonstration-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: संचालनात्मक प्रदर्शन के लिए गोवा में दो सुपर होर्नेट लड़ाकू विमान उड़ाएगा बोइंग, जानें पूरा मामला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
योजना: संचालनात्मक प्रदर्शन के लिए गोवा में दो सुपर होर्नेट लड़ाकू विमान उड़ाएगा बोइंग, जानें पूरा मामला
Fri, 22 Apr 2022 10:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:54 PM IST
सार
गार्शिया ने कहा कि इसका प्रमाण 2020 में हमारी सफल स्की-जम्प जांच और व्यापक सिमुलेशन अध्ययनों में लग चुका है। हम मई-जून में भारत में प्रदर्शनों से भी यह साबित भी करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : PTI
विस्तार
दुनिया की सबसे बड़ी एअरोस्पेस कंपनी बोइंग अपने दो सुपर होर्नेट लड़ाकू विमानों को भारतीय नौसेना द्वारा खरीदे जाने से पहले इन गर्मियों में गोवा में उसके संचालनात्मक प्रदर्शन की योजना बना रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ कार्यकारी ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
एफ/ए-18 सुपर होर्नेट के लिए कड़ी पैरवी करने वाले बोइंग इंडिया बिजनेस डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष एलेन गार्शिया ने कहा कि विमान को खासकर वाहक अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह भारतीय नौसेना के विमान वाहक पोतों से उड़ान भर सकता है और उसकी जरूरतें भी पूरी कर सकता है।
विज्ञापन
गार्शिया ने कहा कि इसका प्रमाण 2020 में हमारी सफल स्की-जम्प जांच और व्यापक सिमुलेशन अध्ययनों में लग चुका है। हम मई-जून में भारत में प्रदर्शनों से भी यह साबित भी करेंगे। भारत के रक्षा क्षमताएं मजबूत करने की योजनाओं के मद्देनजर बोइंग एफ/ए-18 सुपर होर्नेट, पी-8आई, एफ-15ईएक्स, केसी-46 टैंकर को लेकर भारतीय रक्षा ग्राहकों के साथ चर्चा कर रहा है।
विज्ञापन
भारत में निर्मित उत्पादों का निर्यात
बोइंग की अंतरराष्ट्रीय कारोबार विकास की उपाध्यक्ष मारिया लेन ने कहा, आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के सहयोग के लिए बोइंग भारत से एक अरब डॉलर लेता है और बोइंग के भारतीय आपूर्ति शृंखला साझेदार वैश्विक एअरोस्पेस बाजार के लिए भारत में निर्मित उत्पादों का निर्यात कर रहे हैं।