फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boeing Urges Airlines To Check Switches After New Zealand-bound LATAM plane dropped violently mid flight

US: उड़ान के दौरान ही अचानक कई फीट नीचे आई फ्लाइट, यात्री चोटिल; घटना के बाद विमान निर्माता ने बिठाई जांच

Sat, 16 Mar 2024 09:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 16 Mar 2024 09:44 AM IST
सार

सूत्रों से मालूम चला कि पायलट को खाना परोसने के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने अनजाने में पायलट की सीट पर एक स्वीच दबा दिया, जिससे विमान पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया। बता दें कि यह स्विच आमतौर पर ढका हुआ होता है और जब पायलट अपनी सीट पर होता है तो इसका उपयोग नहीं करता है।

विज्ञापन
Boeing Urges Airlines To Check Switches After New Zealand-bound LATAM plane dropped violently mid flight
लातम एयरलाइन - फोटो : LATAM Airlines/X

विस्तार

न्यूजीलैंड जाने वाला एक लातम विमान के अचानक कई फीट नीचे आने से उसमें सवार कुछ यात्री घायल हो गए। इस हादसे के बाद बोइंग ने 787 ड्रीमलाइनर मॉडल की उड़ान भरने वाली एयरलाइनों को कॉकपिट में कुछ स्विचों का निरीक्षण करने की चेतावनी दी है। दरअसल, सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के से न्यूजीलैंड के ऑकलैंड के लिए चिली एयरलाइंस लातम उड़ान भर रही थी, तभी विमान अचानक से कुछ फीट नीचे चला गया। इस दौरान विमान में सवार यात्री अपनी सीटों से उछल कर केबिन की छत से टकरा गए। इस हादसे में करीब 50 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 13 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


फ्लाइट अटेंडेंट ने दबाया अनजाने में स्विच
एयरलाइन ने मंगलवार को इस दुर्घटना के लिए तकनीकी घटना को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन सूत्रों से मालूम चला कि पायलट को खाना परोसने के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट ने अनजाने में पायलट की सीट पर एक स्वीच दबा दिया, जिससे विमान पायलट के नियंत्रण से बाहर हो गया।  बता दें कि यह स्विच आमतौर पर ढका हुआ होता है और जब पायलट अपनी सीट पर होता है तो इसका उपयोग नहीं करता है। 
विज्ञापन


हालांकि, इस मामले में चली एयरलाइंस और बोइंग दोनों ने ही किसी भी प्रकार की कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है। यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने बताया कि वह इस मामले की जांच करने और बोइंग को फीडबैक देने के लिए एक करेक्टिव एक्शन रिव्यू बोर्ड (सीएआरबी) बुलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले हफ्ते भी हुई थी एक दर्घटना
बोइंग को हाल के वर्षों में कई सुरक्षा मुद्दों का सामना करना पड़ा है। इसमें पिछले हफ्ते ही जापान जा रहे एक बोइंग 777 जेटलाइनर को सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के तुरंत बाद आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। दरअसल, उड़ान भरने के तुरंत बाद ही विमान का एक पहिया हवाईअड्डे के पार्किंग में गिर गया, जिससे कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं थी। बता दें कि इस साल बोइंग का शेयर प्राइस 25 फीसदी तक गिर गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed