{"_id":"5c67cc3ebdec2273a2563df4","slug":"boeing-and-ariana-tied-up-to-make-first-supersonic-business-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया का पहला सुपरसोनिक बिजनेस प्लेन बनाएंगे बोइंग और एरियन ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुनिया का पहला सुपरसोनिक बिजनेस प्लेन बनाएंगे बोइंग और एरियन
Sat, 16 Feb 2019 02:09 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sat, 16 Feb 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
दुनिया का पहला सुपरसोनिक बिजनेस प्लेन बनाने के लिए विमान निर्माता कंपनी बोइंग ने एरियन के साथ साझेदारी की है। इस सुपरसोनिक विमान की रफ्तार 1,600 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। ये रफ्तार अभी चलने में मौजूद बिजनेस प्लेन की औसत रफ्तार से करीब 70 फीसदी अधिक है। ये विमान 2023 में सेवा में आएगा। बता दें इससे पहले एरियन ने एयरबस के साथ साझेदारी की थी।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
एएस2 विमान, जिसे मच 1.4 या लगभग 1,000 मील प्रति घंटे की गति से उड़ान भरने के लिए डिजाइन किया गया है, उसके 2023 में पहली उड़ान भरने की उम्मीद है। इस समझौते के साथ ही बोइंग ने इसमें निवेश भी किया है। हालांकि दोनों ही कंपनियों ने समझौते से जुड़ी वित्तीय शर्तों के बारे में कुछ नहीं बताया। बोइंग के अनुसार ये निवेश प्रौद्योगिकी विकास और विमान डिजाइन में तेजी लाने में मदद करेगा।
बोइंग नेक्सट के वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर स्टीव नोर्डलोंड का कहना है कि हमारे पास स्थायी सुपरसोनिक उड़ान का भविष्य बनाने के लिए सही टीम है।
नई पीढ़ी के सुपरसोनिक प्रोटोटाइप्स बनाने के लिए कई स्टार्टअप्स दौड़ में हैं।
इससे पहले विमानन और डिफेंस कंपनी लोकहीड मार्टिन ने बीते साल सुपरोसिन जेट पर काम किया था, नासा ने लॉकहीड मार्टिन को लगभग 250 मिलियन डॉलर का एक कॉन्ट्रेक्ट दिया, ताकि ऐसा एयरक्राफ्ट बनाया जा सके जिसकी रफ्तार सुपरसोनिक हो। इसके बाद कंपनी ने अपने एक्सपेरिमेंटल सुपरसोनिक विमान के प्रोडक्शन को लेकर घोषणा भी की।