{"_id":"6a18ff5b2988d0ccfc045cf3","slug":"blue-origin-rocket-explodes-during-engine-test-at-launch-pad-in-florida-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Explosion: टेस्टिंग के दौरान फटा ब्लू ओरिजिन का रॉकेट; आसमान में दिखा खौफनाक मंजर; मस्क ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Explosion: टेस्टिंग के दौरान फटा ब्लू ओरिजिन का रॉकेट; आसमान में दिखा खौफनाक मंजर; मस्क ने दी प्रतिक्रिया
Fri, 29 May 2026 08:34 AM IST
शिवम गर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 29 May 2026 08:34 AM IST
सार
अमेरिका के फ्लोरिडा में ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट इंजन टेस्ट के दौरान लॉन्च पैड पर फट गया। धमाके से आसपास के इलाके हिल गए। कंपनी ने सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
ब्लू ओरिजिन रॉकेट ब्लास्ट।
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी अरबपति जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसका विशाल न्यू ग्लेन रॉकेट लॉन्च पैड पर टेस्टिंग के दौरान अचानक विस्फोट का शिकार हो गया। यह घटना गुरुवार रात फ्लोरिडा के केप कैनावेरल स्थित लॉन्च कॉम्प्लेक्स-36 में हुई।
विज्ञापन
रॉकेट में इंजन फायरिंग टेस्ट चल रहा था, तभी तेज धमाके के साथ आग का बड़ा गोला आसमान में दिखाई दिया। धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई इलाकों में घर तक हिल गए। सोशल मीडिया पर लोगों ने धमाके की तस्वीरें और वीडियो साझा किए, जिनमें आसमान नारंगी रंग की आग से चमकता नजर आया।
विज्ञापन
कंपनी ने सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की दी जानकारी
ब्लू ओरिजिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि टेस्ट के दौरान तकनीकी गड़बड़ी हुई थी। कंपनी के मुताबिक, सभी कर्मचारियों की गिनती कर ली गई है और कोई भी घायल नहीं हुआ है। कंपनी ने कहा कि आज के हॉटफायर टेस्ट के दौरान हमें एक असामान्य स्थिति का सामना करना पड़ा। मामले की जांच की जा रही है और जल्द अपडेट साझा किया जाएगा। स्थानीय आपातकालीन अधिकारियों ने भी साफ किया कि विस्फोट के बाद किसी जहरीले धुएं या अन्य खतरे की आशंका नहीं है।
विज्ञापन
एलन मस्क की आई प्रतिक्रिया
स्पेसएक्स के मालिक और अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने इस घटना पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेहद संक्षिप्त टिप्पणी करते हुए लिखा 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण। रॉकेट कठिन होते हैं।'
पहले भी तकनीकी समस्या का सामना कर चुका है न्यू ग्लेन
ब्लू ओरिजिन का न्यू ग्लेन रॉकेट पहले भी तकनीकी समस्याओं को लेकर चर्चा में रहा है। अप्रैल में इसकी उड़ान को रोक दिया गया था क्योंकि इंजन फेल होने के कारण यह एक सैटेलाइट को गलत कक्षा में छोड़ बैठा था। यह न्यू ग्लेन रॉकेट की केवल तीसरी उड़ान मानी जा रही थी। ब्लू ओरिजिन इस भारी-भरकम रॉकेट का इस्तेमाल नासा के चंद्र मिशनों के लिए लैंडर लॉन्च करने में करना चाहता है।
अंतरिक्ष दौड़ में बड़ा नाम बनना चाहती है ब्लू ओरिजिन
जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन लंबे समय से एलन मस्क की स्पेसएक्स को चुनौती देने की कोशिश कर रही है। न्यू ग्लेन रॉकेट को कंपनी के भविष्य के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में गिना जाता है। इस रॉकेट का नाम पृथ्वी की कक्षा में पहुंचने वाले पहले अमेरिकी जॉन ग्लेन के नाम पर रखा गया है।