फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blood bank, university damaged in air raids as Russia, Ukraine intensify attacks

Ukraine: रूसी जहाज पर हमले के बाद क्रेमलिन की जवाबी कार्रवाई, यूक्रेन में ब्लड बैंक-विश्वविद्यालय क्षतिग्रस्त

Sun, 06 Aug 2023 06:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कीव Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 06 Aug 2023 06:57 PM IST
सार

Ukraine War: यूक्रेनी बलों ने काला सागर में एक रूसी जहाज (टैंकर) पर हमले किए। इसके बाद शनिवार की देर रात मॉस्को और कीव के सैनिकों ने अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया। इससे यूक्रेन में एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर, एक यूनिवर्सिटी और एक एयरोनॉटिक्स फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हो गई।  

विज्ञापन
Blood bank, university damaged in air raids as Russia, Ukraine intensify attacks
डोनेट्स्क में गोलाबारी के बाद विश्वविद्यालय की इमारत में लगी आग को बुझाते अग्निशमन कर्मी - फोटो : रॉयटर्स

विस्तार

रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब भी समाप्त नहीं हुआ है। इस बीच, यूक्रेनी बलों ने काला सागर में एक रूसी जहाज (टैंकर) पर हमले किए। इसके बाद शनिवार की देर रात मॉस्को और कीव के सैनिकों ने अपने हवाई हमलों को तेज कर दिया। इससे यूक्रेन में एक ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर, एक यूनिवर्सिटी और एक एयरोनॉटिक्स फैसिलिटी क्षतिग्रस्त हो गई।  

विज्ञापन

 

यह संघर्ष उस समय तेज हुआ है जब चीन, भारत और अमेरिका सहित 40 देशों के वरिष्ठ प्रतिधिनि सऊदी अरब में बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में यूक्रेन में संघर्ष को समाप्त करने के तरीकों पर चर्चा की जा रही है। इस दो दिवसीय बैठक में कोई अंतिम घोषणा होने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अल जजीरा' की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉस्को के अधिकारियों ने यूक्रेन पर डोनेत्स्क क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी को नष्ट करने के लिए क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। डोनेत्स्क क्षेत्र अभी रूसी बलों के नियंत्रण में है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार की रात पूर्वी कुपियांस्क शहर (खारकिव) में ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेंटर पर हमले की जिम्मेदारी रूस पर डाली।  

विज्ञापन

इस हमले को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने 'युद्ध अपराध' करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि इसमें कुछ लोग मारे गए हैं और घायल भी हुए हैं। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं बताया कि कितने लोग मारे गए हैं या घायल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी बलों ने 'गाइडेड एरियल बम' का इस्तेमाल करते हुए यह हमला किया है। दमकलकर्मी घटनास्थल पर आग बुझा रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, यह युद्ध अपराध रूसी आक्रामकता के बारे में सबकुछ बताता है। 
 

अल जजीरा के मुताबिक, पूर्वी यूक्रेन के डोनेत्स्क के गवर्नर ने कहा कि यूक्रेनी बमबारी के परिणामस्वरूप आसपास के क्षेत्र में एक यूनिवर्सिटी की इमारत में आग लग गई। उन्होंने दावा किया कि शुरुआती सूचना के मुताबिक क्लस्टर गोला-बारूद के इस्तेमाल की वजह से आग लगी। काला सागर में एक रूसी जहाज को यूक्रेनी बलों ने क्षतिग्रस्त किया। जिसके बाद दिन में मॉस्को की सेना ने यूक्रेनी एयरोनॉटिक्स कॉम्पलैक्स को निशाना बनाया। यह कॉम्पलैक्स पश्चिम यूक्रेन में कीव के दक्षिण-पश्चिम में करीब 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो खमेलनित्स्की शहर के करीब है। 
 

मॉस्को के अधिकारियों के मुताबिक, क्षतिग्रस्त रूसी टैंकर एक नागरिक जहाज था। उन्होंने कीव के 'आतंकवादी हमले' की निंदा की और प्रतिशोध लेने का वचन दिया। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना ने क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले केर्च ब्रिज पर नौका सेवा के साथ-साथ यातायात को अस्थायी रूप से बाधित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार को यूक्रेन ने रूस के नोवोरोसिस्क बंदरगाह पर हमला किया था। उधर, सऊदी अरब के जेद्दाह में दो दिवसीय शिखर सम्मेलन चल रहा है, जिसमें रूस की भागीदारी के बिना युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने पर चर्चा चल रही है। हालांकि, क्रेमलिन ने कहा कि वह इस वार्ता की मॉनिटरिंग करेगा। 
 

वहीं, जेलेंस्की ने कहा है कि जेद्दाह की बैठक के बाहर द्विपक्षीय बातचीत करना महत्वपूर्ण होगा ताकि विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन के मूल सिद्धांतों पर आम सहमति तक पहुंचा जा सके। शनिवार को उन्होंने स्वीकार किया कि भाग लेने वाले देशों के बीच मतभेद थे। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून नियम-आधारित प्रणाली को बहाल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, यह बहुत जरूरी है क्योंकि खाद्य सुरक्षा जैसे मामलों में अफ्रीका, एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में लाखों लोगों का भाग्य सीधे इस बात पर निर्भर करता है कि दुनिया शांति के सूत्रो को लागू करने में कितनी तेजी से आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed