फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blinken meets Saudi Crown Prince MBS in Riyadh underscored importance of preventing spread of Gaza conflict

Gaza War: यूएस विदेश मंत्री ब्लिंकन ने सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात की, युद्ध को फैलने से रोकने पर की चर्चा

Tue, 06 Feb 2024 07:00 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 06 Feb 2024 07:00 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्लिंकन ने रियाद में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने गाजा में मानवीय जरूरतों को पूरा करने और संघर्ष को फैलने से रोकने के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
Blinken meets Saudi Crown Prince MBS in Riyadh underscored importance of preventing spread of Gaza conflict
Antony Blinken meets Saudi Crown Prince MBS - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे। यहां उन्होंने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने युद्धग्रस्त गाजा में मानवीय संकट की स्थिति से निपटने के उपायों पर चर्चा की। ब्लिंकन इस्राइल-हमास युद्ध के कारण क्षेत्र में तनाव को रोकने के लिए मध्य-पूर्व के चार देशों की यात्रा पर हैं। उन्होंने मोहम्मद बिन सलमान के साथ गाजा में संकट का स्थायी समाधान तलाशने के लिए क्षेत्रीय समन्वय पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को एक बयान में कहा कि ब्लिंकन ने रियाद में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने गाजा में मानवीय जरूरतों को पूरा करने और संघर्ष को फैलने से रोकने के महत्व पर जोर दिया। ताकि इस्राइली और फलस्तीनी नागरिकों के लिए स्थायी शांति और सुरक्षा स्थापित की जा सके। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने अमेरिका और सऊदी अरब के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के निर्माण के महत्व पर चर्चा की और दोनों देशों के रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मिलर ने कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकन और मोहम्मद बिन सलमान ने काला सागर में तनाव को कम करने की जरूरत पर चर्चा की। बातचीत में हूती विद्रोहियों के हमलों को शामिल किया गया, जो समुद्र में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं और समुद्री सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed