फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   blast in switzerland ski resort on new year many people fear dead updates

स्विट्जरलैंड: नए साल पर स्की रिसॉर्ट में लगी आग, 40 लोगों की मौत; 100 से अधिक घायल

Thu, 01 Jan 2026 03:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बर्न Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 Jan 2026 03:22 PM IST
सार

स्विट्जरलैंड में नए साल के मौके पर एक स्की रिसॉर्ट में आग लग गई। आग रिसॉर्ट के रेस्तरां में लगी, जिसके बाद धमाकों की आवाज भी सुनी गई। इस अग्निकांड में 40 लोगों की मौत हुई है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। एजेंसियों जांच में जुटी हैं। 

विज्ञापन
blast in switzerland ski resort on new year many people fear dead updates
स्विट्जरलैंड में अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिसॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें 40 लोगों के मारे जाने की खबर है। घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में धमाके की बात कही जा रही थी, लेकिन अब रेस्तरां में आग लगने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन


आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग स्की रिसॉर्ट के लिए मशहूर शहर क्रांस मोंटाना के रिसॉर्ट में लगी। क्रैंस-मोंटाना शहर स्विस आल्प्स के बीच में है। आग रिसॉर्ट के रेस्तरां में हुआ, जहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। आग लगने के चलते 40 लोगों के मारे जाने की खबर है, बताया जा रहा है कि आंकड़ा और बढ़ भी सकता है, जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। मरने वाले लोगों में कई विदेशी लोग भी शामिल हैं। आग वाली जगह को सील कर जांच की जा रही है। एहतियातन रिसॉर्ट के आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है। आग किसी दुर्घटना की वजह से लगी या इसके पीछे कोई साजिश है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें- Iran Protest: ईरान में सड़कों पर अवाम, सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की कोशिश; कई जगहों पर भड़की हिंसा

पुलिस ने क्या कहा
क्रांस मोंटाना पुलिस के प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया, 'आग आज सुबह करीब 1:30 बजे 'ले कॉन्स्टेलेशन' नाम के एक बार में लगी। घटना के वक्त इमारत में सौ से ज्यादा लोग थे और कई लोगों की मौत की आशंका है और कई लोग घायल हुए हैं।' लैथियन ने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए एक रिसेप्शन सेंटर और हेल्पलाइन शुरू की गई है। लैथियन ने कहा, 'हम अभी अपनी जांच की शुरुआत में हैं, लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं।'




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed