{"_id":"6320df9310215237e2454a3a","slug":"blast-in-pakistan-s-khyber-pakthtunkhwa-province-claims-five-lives-including-a-peace-committee-member","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, दो पुलिस अधिकारियों समेत आठ की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में धमाका, दो पुलिस अधिकारियों समेत आठ की मौत
Thu, 15 Sep 2022 12:14 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:14 AM IST
सार
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की निंदा की है, और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा में धमाका (file photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा जिले में एक विस्फोट में शांति समिति के एक सदस्य और दो पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए। सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे बम हमले ने स्वात जिले में शांति समिति के सदस्य इदरीस खान के वाहन को निशाना बनाया, जो कबाल तहसील के पूर्व ग्राम रक्षा परिषद (अमन समिति) के अध्यक्ष थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बड़ा बंदाई इलाके में हुए विस्फोट में खान, उनके सुरक्षा गार्ड और दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोषियों की गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना की निंदा की है, और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और कहा है कि जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। पिछले साल अगस्त में अमेरिकी बलों की वापसी के बाद तालिबान के काबुल पर कब्जा करने के बाद से पाकिस्तान ने सुरक्षा बलों पर लक्षित हमलों में तेजी देखी है।
विज्ञापन