फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Blast in Pakistan: Powerful Explosion in a Procession Of Shiite Muslims Leaving Many Injured News Updates In Hindi

पाकिस्तान: बहावलनगर में शिया मुसलमानों के जुलूस में धमाका, सात साल की बच्ची समेत तीन की मौत

Fri, 20 Aug 2021 03:20 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 20 Aug 2021 03:20 AM IST
सार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित बहवलनगर में गुरुवार को शिया मुसलमानों के एक जुलूस में धमाका हो गया। विस्फोट में सात साल की एक बच्ची समेत दो लोगों की जान गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Blast in Pakistan: Powerful Explosion in a Procession Of Shiite Muslims Leaving Many Injured News Updates In Hindi
घटनास्थल की ओर जाती एंबुलेंस - फोटो : DawnNewsTV screengrab

विस्तार

पाकिस्तान के बहावलनगर में गुरुवार को शिया मुसलमानों के एक जुलूस में धमाका हो गया। स्थानीय मडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिया मुसलमानों के अशूरा जुलूस निकालने के दौरान सड़क किनारे हुए इस विस्फोट में दो लोगों के मारे जाने की खबर है। इस दौरान 59 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मारे गए लोगों में सात साल की बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने जुलूस पर ग्रेनेड फेंकने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार उसे हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ की जाएगी। धमाके में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी ने सुबह 10 बजे जुलूस पर ग्रेनेड फेंका था जह वह जमैया मस्जिद मोहाजिर कॉलोनी के पास से गुजर रहा था। बता दें कि बहवलनगर लाहौर से करीह 260 किलोमीटर दूर है। विपक्षी सीनेटर सेहर कामरान ने घटना की निंदा करते हुए इसे  कायराना हमला करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विस्फोट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं जिनमें पुलिस और एंबुलेस को घटनास्थल की और जाते देखा जा सकता है। वहीं, कई घायल लोग मदद के लिए सड़क के किनारे इंतजार करते देखे गए। पूर्वी पंजाब प्रांत के बहवलनगर शहर काफी रूढ़िवादी माना जाता है।

पुलिस अधिकारी मोहम्मद असद और शिया नेता खावर शफाकत ने विस्फोट की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि विस्फोट के बाद शहर में अब तनाव बहुत बढ़ गया है। वहीं, शियाओं ने इस हमले का विरोध करते हुए बदले की मांग की है।


शफाकत ने बताया कि धमाका तब हुआ जब जुलूस मुहाजिर कॉलोनी नामक भीड़भाड़ वाले इलाके से गुजर रहा था। उन्होंने हमले की निंदा करते हुए सरकार से इस तरह के जुलूसों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसे जुलूस देश के अन्य हिस्सों में भी निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed