{"_id":"629ed3ecbee8972ecc76412d","slug":"bjp-nupur-sharma-s-remarks-on-prophet-mohammed-un-said-we-respect-all-religions","type":"story","status":"publish","title_hn":"United Nations: पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर की टिप्पणी के बाद बोला यूएन, \"हम सभी धर्मां का सम्मान करते हैं\" ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
United Nations: पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर की टिप्पणी के बाद बोला यूएन, "हम सभी धर्मां का सम्मान करते हैं"
Tue, 07 Jun 2022 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 07 Jun 2022 09:58 AM IST
सार
नुपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद भारत ही नहीं विश्व भर के मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज थे। खासकर खाड़ी और अरब देशों की ओर से इसके खिलाफ तीखी आलोचना की गई थी। कतर, कुवैत और ईरान जैसे देशों में भारत के खिलाफ अभियान शुरू किए गए थे।
विज्ञापन
नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्रवक्ता रहीं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से बयान जारी किया गया है। यूएन के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने कहा, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
दरअसल, यूएन प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक एक पाकिस्तानी पत्रकार के सवालों के जवाब दे रहे थे, जिसमें नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की पैगंबर मोहम्मद की टिप्पणी के बाद निंदा की गई थी। दुजारिक ने कहा, मैं खबरें देखी हैं, लेकिन उनकी टिप्पणी को नहीं सुना है। हम सभी धर्मों के लिए सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं।
विज्ञापन
अरब देशों ने जताई थी नाराजगी
नुपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद भारत ही नहीं विश्व भर के मुस्लिम समुदाय के लोग नाराज थे। खासकर खाड़ी और अरब देशों की ओर से इसके खिलाफ तीखी आलोचना की गई थी। कतर, कुवैत और ईरान जैसे देशों में भारत के खिलाफ अभियान शुरू किए गए थे। वहीं कुछ देशों में भारतीय राजदूतों को तलब कर बयान की निंदा भी की गई थी।
विज्ञापन
भाजपा ने पार्टी से किया निष्कासित
अरब देशों की ओर से लगातार बढ़ते दबाव और बिगड़ते अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बीच भाजपा ने नवीन जिंदल और नुपुर शर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद पार्टी की ओर से बयान भी जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म विरोधी विचारधारा को बढ़ावा नहीं देती है।