फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bird flu returns to Europe posing serious threat to agriculture and health France issues national alert

चिंता: यूरोप में बर्ड फ्लू की वापसी, कृषि-स्वास्थ्य पर मंडराया गंभीर खतरा; फ्रांस में राष्ट्रीय चेतावनी जारी

Sat, 25 Oct 2025 06:12 AM IST
लव गौर अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: लव गौर Updated Sat, 25 Oct 2025 06:12 AM IST
सार

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आम जनता के लिए खतरा बहुत कम है। पके हुए चिकन या अंडे खाना सुरक्षित है, क्योंकि वायरस 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान पर नष्ट हो जाता है।

विज्ञापन
Bird flu returns to Europe posing serious threat to agriculture and health France issues national alert
यूरोप में बर्ड फ्लू की वापसी - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

यूरोप में बर्ड फ्लू का खतरा एक बार फिर गहराने लगा है। फ्रांस सरकार ने प्रवासी पक्षियों और पोल्ट्री फार्मों में संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि के बाद देशभर में राष्ट्रीय चेतावनी स्तर बढ़ा दिया है। उत्तरी फ्रांस के दो व्यावसायिक पोल्ट्री फार्मों और तीन छोटे घरेलू फार्मों में एवियन इन्फ्लुएंजा एच-5-एन-1 के मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


फ्रांस के कृषि मंत्रालय ने कहा है कि यह संक्रमण केवल पक्षियों तक सीमित नहीं है बल्कि यह पोल्ट्री उद्योग, खाद्य आपूर्ति श्रृंखला और मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। फ्रांस के साथ-साथ नीदरलैंड और स्पेन में भी हाल के हफ्तों में बर्ड फ्लू के मामले दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन


नीदरलैंड के एक फार्म में संक्रमण की पुष्टि के बाद लगभग 71,000 पक्षियों को मारना पड़ा, जबकि स्पेन ने अपने निगरानी प्रोटोकॉल को और कड़ा कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार प्रवासी पक्षी इस वायरस के प्राकृतिक वाहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की चेतावनी
बंगलूरू स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के हालिया अध्ययन के अनुसार एच-5-एन-1 वायरस में आनुवंशिक विविधता बढ़ रही है, जिससे यह अधिक अनुकूलन क्षमता के साथ इंसानों के लिए और खतरनाक बन सकता है। यूरोपियन फूड सेफ्टी अथॉरिटी (ईएफएसए) ने भी चेताया है कि मौसमी प्रवास के साथ यह संक्रमण शीतकालीन पुनरुत्थान चक्र में प्रवेश कर सकता है, जिससे यूरोप में सर्दियों के महीनों में नए प्रकोप देखने को मिल सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल आम जनता के लिए खतरा बहुत कम है। पके हुए चिकन या अंडे खाना सुरक्षित है, क्योंकि वायरस 70 डिग्री सेल्सियस से ऊपर के तापमान पर नष्ट हो जाता है। हालांकि पोल्ट्री उद्योग से जुड़े लोगों को फार्मों की नियमित सफाई, सैनिटाइजेशन और खुले में पक्षियों के संपर्क से बचने की सख्त सलाह दी गई है। फ्रांस में बर्ड फ्लू के बढ़ते मामलों ने न केवल यूरोप बल्कि पूरी दुनिया को सतर्क कर दिया है।

प्रवासी पक्षी हैं संक्रमण के सबसे बड़े वाहक
विशेषज्ञों के अनुसार प्रवासी पक्षी सीमाओं की परवाह किए बिना इसे एक देश से दूसरे देश तक फैला सकते हैं, जिससे यूरोप के कई देशों की पशु-स्वास्थ्य प्रणालियां दबाव में आ गई हैं। बर्ड फ्लू, जिसे वैज्ञानिक रूप से एवियन इन्फ्लुएंजा कहा जाता है, पक्षियों में फैलने वाली एक संक्रामक वायरल बीमारी है। इसका सबसे खतरनाक प्रकार एच-5-एन-1 है जो विशेष रूप से मुर्गियों, बतखों और जलपक्षियों को प्रभावित करता है। संक्रमण संक्रमित पक्षियों के मल, पंख या दूषित सतहों के संपर्क से फैलता है।


सरकार और स्वास्थ्य एजेंसियों के कदम
फ्रांस ने पहले से पोल्ट्री वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू कर रखा है, जिसने पिछले संक्रमणों को नियंत्रित करने में मदद की थी। अब सरकार ने चेतावनी स्तर उच्चतम पर ले जाकर सभी पोल्ट्री फार्मों को सख्त  जैव- सुरक्षा मानकों का पालन करने का आदेश दिया है। संक्रमित क्षेत्रों को तुरंत सील कर साफ किया जा रहा है स्पेन और नीदरलैंड ने भी संक्रमण रोकने के लिए पोल्ट्री फार्मों को घर के अंदर रखने और खुले बाजारों की निगरानी बढ़ाने जैसे उपाय लागू किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed