कश्मीर पर विरोध के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित करेंगे बिल गेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित करने जा रहा है। गेट्स फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि हम मोदी को भारत में 50 करोड़ लोगों को स्वच्छता प्रदान करने के लिए अपना वार्षिक ‘गोलकीपर्स ग्लोबल गोल्स’ पुरस्कार प्रदान करेंगे।
गेट्स फाउंडेशन के बयान में कहा गया कि हम उन विशिष्ट मुद्दों पर काम करते हैं, जहां हमें लगता है कि हम दुनिया के सबसे गरीब लोगों के जीवन में सबसे अधिक बदलाव ला सकते हैं। मोदी अगले सप्ताह अमेरिका में फाउंडेशन का पुरस्कार ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ह्यूस्टन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक रैली में भी भाग लेंगे।
हालांकि ‘जस्टिस फॉर ऑल’ से जुड़े दर्जन भर लोगों ने सोमवार को गेट्स फाउंडेशन के सिएटल स्थित मुख्यालय को 100,000 निवेदकों के हस्ताक्षर वाला पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने मोदी को भारत की एक स्वच्छता पहल ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के लिए सम्मानित नहीं करने की अपील की।