{"_id":"627ae0d8e099a556a53e85e0","slug":"bill-gates-tested-positive-for-covid-experiencing-mild-symptoms-made-him-self-isolated-until-healthy-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bill Gates : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को हुआ कोरोना, बोले- लक्षण हल्के हैं, डॉक्टर की सलाह मान रहा हूं..","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bill Gates : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को हुआ कोरोना, बोले- लक्षण हल्के हैं, डॉक्टर की सलाह मान रहा हूं..
Wed, 11 May 2022 03:32 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 11 May 2022 03:32 AM IST
विज्ञापन
bill gates
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुल चार ट्वीट किए। इनमें उनके कोरोना संक्रमित होने, टीकाकरण कराने और अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
बिल गेट्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरा कोविड-19 की जांच रिपोर्ट सकारात्मक आई है। मैं फिलहाल हल्के लक्षण महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पृथकवास में रहूंगा, जब तक कि फिर से पूरी तरह स्वस्थ नहीं जाता। डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहा हूं।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोरोना का टीका लगवा लिया था और इसका बूस्टर डोज भी ले लिया था। हमारे पास कोरोना परीक्षण और चिकित्सा देखभाल की अच्छी सुविधाएं हैं।"
विज्ञापन
गेट्स ने एक अन्य ट्वीट में कहा, गेट्स फाउंडेशन की टीमें दो साल बाद आज पहली बार एक साथ इकट्ठे हो रहे हैं, और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सभी को देखने और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने का मौके मिलेगा। हम भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हममें से किसी को भी फिर से महामारी से नहीं जूझना पड़े।"