फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Microsoft Co-Founder Bill Gates Tests Positive for Covid 19 News in Hindi

Bill Gates : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स को हुआ कोरोना, बोले- लक्षण हल्के हैं, डॉक्टर की सलाह मान रहा हूं..

Wed, 11 May 2022 03:32 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 11 May 2022 03:32 AM IST
विज्ञापन
Microsoft Co-Founder Bill Gates Tests Positive for Covid 19 News in Hindi
bill gates

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार अरबपति बिल गेट्स कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक ट्वीट के माध्यम से दी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने कुल चार ट्वीट किए। इनमें उनके कोरोना संक्रमित होने, टीकाकरण कराने और अपने फाउंडेशन के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन


बिल गेट्स ने अपने ट्वीट में लिखा कि मेरा कोविड-19 की जांच रिपोर्ट सकारात्मक आई है। मैं फिलहाल हल्के लक्षण महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं पृथकवास में रहूंगा, जब तक कि फिर से पूरी तरह स्वस्थ नहीं जाता। डॉक्टरों की सलाह का पालन कर रहा हूं।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, "मैं भाग्यशाली हूं कि मैंने कोरोना का टीका लगवा लिया था और इसका बूस्टर डोज भी ले लिया था। हमारे पास कोरोना परीक्षण और चिकित्सा देखभाल की अच्छी सुविधाएं हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट्स ने एक अन्य ट्वीट में कहा, गेट्स फाउंडेशन की टीमें दो साल बाद आज पहली बार एक साथ इकट्ठे हो रहे हैं, और मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे सभी को देखने और उनकी कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद देने का मौके मिलेगा। हम भागीदारों के साथ काम करना जारी रखेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि हममें से किसी को भी फिर से महामारी से नहीं जूझना पड़े।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed