{"_id":"62d703607863ca5f540202cc","slug":"bill-gates-congratulates-pm-modi-pertaining-to-the-achievement-of-administering-200-crore-covid-19-vaccinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"Microsoft : बिल गेट्स ने भारत में 200 करोड़ टीके लगने की उपलब्धि को सराहा, पीएम मोदी को यूं दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Microsoft : बिल गेट्स ने भारत में 200 करोड़ टीके लगने की उपलब्धि को सराहा, पीएम मोदी को यूं दी बधाई
Wed, 20 Jul 2022 12:03 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:03 PM IST
सार
भारत में रविवार को कोरोना टीकाकरण के 200 करोड़ डोज के लक्ष्य को पूरा किया। जानकारी सामने आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने खुशी जाहिर की थी।
विज्ञापन
Bill Gates
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भारत में 200 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। बता दें कि भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.80 करोड़ (3,80,72,341) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन में दूसरा देश बना भारत
अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं। जहां अब तक तीन अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। चीन में अब 3.4 अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा, 17 जुलाई, 2022..यह दिन हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भारत ने अब तक 2 अरब कोरोना खुराक लोगों के लगाई हैं। मैं इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य कर्मियों और नागरिकों को बधाई देता हूं।
#LargestVaccineDrive #Unite2FightCorona #AmritMahotsav
- Ministry of Health & Family Welfare, Govt of India (@mohfw_india) 20 July 2022
पीएम मोदी कहा- भारत ने फिर इतिहास रचा
पीए मोदी ने ट्वीट किया कि भारत ने फिर इतिहास रचा। वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई। उन लोगों पर गर्व है जिन्होंने भारत के टीकाकरण अभियान को अद्वितीय बनाने में योगदान दिया। इसने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत किया है। उन्होंने कहा, वैक्सीन के पूरे रोलआउट के दौरान, भारत के लोगों ने विज्ञान में उल्लेखनीय विश्वास दिखाया है। हमारे डॉक्टरों, नर्सों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वैज्ञानिकों, इनोवेटर्स और उद्यमियों ने एक सुरक्षित ग्रह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं उनकी भावना और दृढ़ संकल्प की सराहना करता हूं।