फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bill Ackman targeted US President and says Trump administration made mistake in tariff calculation

US Tariffs: जवाबी टैरिफ पर घर में ही घिरे ट्रंप, अब अरबपति बिल एकमैन ने साधा निशाना, कहा- प्रशासन ने की गलती

Tue, 08 Apr 2025 10:03 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 08 Apr 2025 10:03 AM IST
सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दोस्तों और दुश्मनों पर समान रूप से भारी टैरिफ लगाकर अपने ही घर में घिर गए हैं। ट्रंप के समर्थक भी उनके इस फैसले की आलोचना करने लगे हैं। उनके समर्थकों में से एक अरबपति बिल एकमैन ने भी उन पर निशाना साधा है। एकमैन ने दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ लगाकर गलती की है। 
 

विज्ञापन
Bill Ackman targeted US President and says Trump administration made mistake in tariff calculation
अरबपति बिल एकमैन - फोटो : X@BillAckman

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जवाबी टैरिफ पर घर में ही घिरते नजर आ रहे हैं। ट्रंप के शीर्ष समर्थकों में से एक अरबपति बिल एकमैन ने अब उन पर निशाना साधा है। एकमैन ने कहा कि टैरिफ के कारण अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिष्ठा खतरे में है। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप प्रशासन ने टैरिफ की गणना करने के लिए जो फॉर्मूला इस्तेमाल किया, वह गलत है, जिसके चलते टैरिफ वास्तविकता से चार गुना अधिक दिखाई दिए। 

विज्ञापन


एकमैन ने एक्स पर किए गए पोस्ट में लिखा, 'ट्रंप अर्थशास्त्री नहीं हैं। वे गणनाओं को करने के लिए अपने सलाहकारों पर निर्भर हैं, ताकि वे नीति निर्धारित कर सकें। खराब गणित की वजह से वैश्विक अर्थव्यवस्था नीचे जा रही है।'
विज्ञापन


ट्रंप ने विश्व के व्यापारिक नेताओं का विश्वास खोया
एकमैन ने कहा कि व्यापार विश्वास का खेल है। ट्रंप ने उस विश्वास का उल्लंघन किया है, जिसके चलते वह दुनियाभर के व्यापारिक नेताओं का विश्वास खो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे देश और हमारे लाखों नागरिकों के लिए जवाबी टैरिफ का परिणाम गंभीर रूप से नकारात्मक होगा, खासकर उन लोगों पर जिन्होंने ट्रंप का समर्थन किया। यह वह नहीं हैं, जिसके लिए हमने वोट दिया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Oil Price: ट्रंप के टैरिफ से तेल की कीमतों में आई गिरावट, भारी दबाव में आए पुतिन

भारी टैरिफ लगाकर शुरू किया वैश्विक आर्थिक युद्ध
एकमैन ने यह भी स्वीकार किया कि अमेरिका अनुचित व्यापार प्रथाओं का शिकार है, लेकिन असंगत टैरिफ से अमेरिका में अन्य देशों का व्यापारिक विश्वास टूट सकता है। उन्होंने कहा, 'अपने दोस्तों और दुश्मनों पर समान रूप से भारी टैरिफ लगाकर हमने वैश्विक आर्थिक युद्ध शुरू किया है, जो पूरी दुनिया के साथ हमारे व्यापारिक रिश्तों को नुकसान पहुंचाएगा।'

टैरिफ नीति से रुक जाएगा व्यापारिक निवेश
एकमैन ने ट्रंप की टैरिफ नीति को 'आर्थिक परमाणु युद्ध' बताया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि टैरिफ नीति से व्यापारिक निवेश रुक जाएगा, उपभोक्ता खर्च कम हो जाएगा, और अंतत: अमेरिका की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचेगा और इसे फिर से बनने में दशकों लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे न केवल बड़े बल्कि छोटे व्यवसाय भी प्रभावित होंगे। 


ट्रंप को एकमैन की सलाह- हमें झुकना शुरू कर देना चाहिए
एकमैन ने कहा कि जब बाजार गिरते हैं, तो नया निवेश रुक जाता है, उपभोक्ता पैसा खर्च करना बंद कर देते हैं। व्यवसायों के पास निवेश कम करने और कर्मचारियों को निकालने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका 'आर्थिक परमाणु शीतकाल की ओर बढ़ रहा है।' एकमैन ने ट्रंप को सलाह देते हुए कहा, 'हमें झुकना शुरू कर देना चाहिए।'

ये भी पढ़ें: Tariffs: टैरिफ हंगामे के बीच एशियाई बाजार संभले, जापान के निकेइ 225 शेयर सूचकांक में पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी

जेमी डिमन ने भी मंदी के खतरे की चेतावनी दी
जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेमी डिमन ने भी मंदी के खतरे की चेतावनी दी है। शेयरधारकों को लिखे अपने वार्षिक पत्र में, उन्होंने अमेरिका और उसके सबसे करीबी सहयोगियों के बीच व्यापार सौदों की कमी को चिह्नित किया। डिमन ने सुझाव दिया कि अमेरिका को भारत जैसे देशों के साथ मजबूत व्यापार संबंध विकसित करने चाहिए, बजाय इसके कि वे उन्हें अमेरिका के साथ जुड़ने के लिए कहें। इसके अलावा, रिपब्लिकन सीनेटर टेड क्रूज ने भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका मंदी में चला जाता है, तो 2026 में राजनीतिक स्थिति खराब हो जाएगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed