फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal says he rejected power sharing formula offered by PML-N over PM's post

Pakistan: बिलावल ने पीएम पद साझा करने के फॉर्मूले से किया इनकार, PML-N को अगली बैठक में सहमति की उम्मीद

Mon, 19 Feb 2024 11:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 19 Feb 2024 11:17 PM IST
सार

Pakistan: पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने खुलासा किया कि उन्होंने सत्ता साझेदारी के उस फॉर्मूले को 'ना' कह दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री का पद उनके और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दलों के बीच साझा किया जाएगा।

विज्ञापन
Bilawal says he rejected power sharing formula offered by PML-N over PM's post
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी। - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान आम चुनाव के दस दिन बाद भी देश के मुख्य दलों के बीच सत्ता साझेदारी पर सहमति नहीं बन पाई है। इस बीच, पीपीपी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने खुलासा किया कि उन्होंने सत्ता साझेदारी के उस फॉर्मूले को 'ना' कह दिया है, जिसमें प्रधानमंत्री का पद उनके और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दलों के बीच साझा किया जाएगा। हालांकि, पार्टी का मानना है कि अगले दौर की बातचीत में सफलता मिल सकती है। 

विज्ञापन

पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) की ओर से बिलावल भुट्टो प्रधानमंत्री पद का चेहरा थे। लेकिन, आठ फरवरी को हुए मतदान के बाद उनकी पार्टी नेशनल असेंबली में 54 सीट पर जीत हासिल कर पाई। जब पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 90 से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज की। सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 133 सीट का आंकड़ा छूना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के बाद पीपीपी और पीएमएल-एन (पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज) ने गठबंधन किया है। उनके शीर्ष नेतृत्व के  बीच कई बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद सत्ता साझेदारी के फॉर्मूल पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई है। पीएमएल-एन नेताओं के मुताबिक, पांचवें दौर की बैठक के दौरान वार्ता में कामयाबी मिलने की उम्मीद है और वार्ता खत्म होने के बाद दोनों पक्षों की ओर से औपचारिक रूप से घोषणा की जाएगी। 

विज्ञापन

इससे पहले सिंध प्रांत में पीपीपी की चुनावी विजय की एक रैली में बिलावल ने कहा था, मुझे (पीएमएल-एन द्वारा) कहा गया कि हमें तीन साल के लिए प्रधानमंत्री बने रहने दीजिए और फिर आप बाकी दो साल के लिए प्रधानमंत्री का पद संभाल सकते हैं। मैंने इसके लिए मना कर दिया। मैंने कहा कि मैं इश तरह प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता। मैं तभी प्रधानमंत्री बनूंगा जब पाकिस्तान के लोग मुझे चुनेंगे। बिलावल ने किसा का नाम लिए बगैर कहा कि पीपीपी ने फैसला किया है कि वह उन लोगों के साथ आगे बढ़ेगी, जो मंत्रालय नहीं मांगेगी। 

दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे इमरान खान: फैसल जावेद
इस बीच, पीटीआई के एक वरिष्ठ सदस्य फैसल जावेद ने दावा किया कि चुनाव में बड़े पैमाने पर धांधली ने देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने दावा किया कि जेल में बंद इमरान फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे। जावेद ने पेशावर उच्च न्यायालय से जमानत हासिल करने के बाद कहा कि इमरान मियांवाली क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। डॉन अखबार ने उनके हवाले से कहा, अल्लाह ने चाहा तो वह फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनेंगे। इमरान खान ने नेशनल असेंबली के चुनाव के लिए दो सीटों लाहौर और मियांवाली से नामांकन पत्र दाखिल किया था। लेकिन चनाव आयोग ने उनके नामांकन पत्र को खारिज कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed