फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Embarrassed on Live TV: Electricity Goes off During His Presser Against PAK Ex Imran Khan News in Hind

Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री की किरकिरी; इमरान पर साध रहे थे निशाना, तभी गुल हो गई बिलावल हाउस की बिजली

Fri, 12 May 2023 09:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 12 May 2023 09:51 AM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के लोगों से मामले को और खराब न करने की अपील की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लोग इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ अपने हिंसक प्रदर्शन को बंद करें। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इमरान को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
Bilawal Embarrassed on Live TV: Electricity Goes off During His Presser Against PAK Ex Imran Khan News in Hind
लाइव के दौरान गुल हुई बिलावल हाउस की बिजली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी को एक बार फिर शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, जरदारी गुरुवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जिसको टीवी पर लाइव दिखाया जा रहा था। इस दौरान अचानक उनके घर की बिजली चली गई और वह टीवी पर दिखाई देना बंद हो गए, हालांकि इस दौरान उनकी आवाज सुनाई दे रही थी। बता दें, जरदारी के साथ जब यह घटना हुई उस वक्त वह पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। 

विज्ञापन

गौरतलब है, आजकल पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जहां एक तरफ महंगाई ने हद मचा दी है, वहीं आम लोगों को बिजली संकट का सामना भी करना पड़ रहा है। लेकिन इस बीच, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी के घर की बिजली जाने से साफ है कि पाकिस्तान के बड़े-बड़े नेताओं को भी इस संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिलावल इमरान खान पर तीखे वार कर रहे थे। यह कॉन्फ्रेंस टीवी पर लाइव दिखाई जा रही थी। तभी अचानक उनके घर की बिजली चली गई। इस दौरान जरदारी टीवी पर दिखना बंद हो गए। हालांकि स्थिती को संभालते हुए जरदारी ने कहा कि मुझे नहीं पता बिजली क्यों काटी गई है, लेकिन इससे साफ हो गया कि बिलावल हाउस में भी बिजली कटौती होती है। बता दें, पाकिस्तान में आम जनता को रोजाना कई घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इमरान खान की पार्टी से की यह अपील

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के लोगों से मामले को और खराब न करने की अपील की। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि लोग इमरान की गिरफ्तारी के खिलाफ अपने हिंसक प्रदर्शन को बंद करें। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही इमरान को सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर रिहा कर दिया गया। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में इमरान की गिरफ्तारी पर पीटीआई की प्रतिक्रिया पूरी तरह से गलत है।


चीजों को अपने लिए और मुश्किल न बनाएं: बिलावल

भुट्टो-जरदारी ने कहा कि प्रदर्शन हिंसक हैं और इसने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिस पर मंथन की जरूरत है। हिंसा में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीटीआई समर्थकों से मांग की कि वे घोषित करें कि वे कानून और संविधान का पालन करेंगे। जो होना था हो चुका है। चीजों को अपने लिए और मुश्किल न बनाएं।

बोले- कहीं और होते तो सीधे गोली मार दी जाती

भुट्टो-जरदारी ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार और सेना ने बहुत संयम दिखाया है। जनरल के घर पर या सशस्त्र बलों के मुख्यालय पर किसी और देश में हमला हुआ होता तो प्रदर्शनकारियों को सीधे गोली मार दी जाती। रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना जनरल मुख्यालय पर सिर्फ दो बार हमला किया गया, एक बार प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने किया था और दूसरे बार इमरान खान के समर्थकों ने ऐसा किया है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ बिलावल

भुट्टो-जरदारी ने कहा कि वह सैद्धांतिक तौर से किसी भी राजनीतिक दल पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ हैं, लेकिन ऐसे फैसले परिस्थितियों को देखते हुए किए जाते हैं। अगर ऐसा फैसला लिया जाएगा तो तब लिया जाएगा, जब इसके अलावा कोई चारा नहीं बचेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed