फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bilawal Bhutto says Pakistan will go to war if India denies water under Indus Waters Treaty

Pakistan: 'भारत ने सिंधु नदी का पानी देने से इनकार किया तो युद्ध करेगा पाकिस्तान', बिलावल ने फिर दी गीदड़भभकी

Mon, 23 Jun 2025 07:20 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 23 Jun 2025 07:20 PM IST
सार

बिलावल ने भारत के सिंधु जल संधि को निलंबित करने को अवैध करार दिया और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर का उल्लंघन बताया। बिलावल ने नदियों का पानी रोकने या बांध बनाने की कोशिश करने पर भारत को युद्ध की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Bilawal Bhutto says Pakistan will go to war if India denies water under Indus Waters Treaty
बिलावल भुट्टो जरदारी - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी अपने बेफिजूल के बयानों से बाज नहीं आ रहे हैं। बिलावल ने सोमवार को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि के तहत इस्लामाबाद को पानी का उचित हिस्सा देने से इनकार करता है, तो उनका देश युद्ध की ओर बढ़ेगा। बता दें कि, पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 के समझौते को स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल न करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर दी प्रतिक्रिया
अमित शाह के बयान की पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा आलोचना किए जाने के दो दिन बाद बिलावल की टिप्पणी सामने आई। बिलावल ने संसद में दिए भाषण में सिंधु जल समझौते को निलंबित करने के भारत के फैसले को खारिज कर दिया और पाकिस्तान के हिस्से का पानी लेने की धमकी दी।
विज्ञापन


उन्होंने सिंधु घाटी की छह नदियों का जिक्र करते हुए कहा, भारत के पास दो विकल्प हैं....या तो वह पानी को समान रूप से साझा करे, या फिर हम सभी छह नदियों से पानी अपने यहां पहुंचाएंगे।  उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि अब भी लागू है, इसलिए समझौते को स्थगित नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलावल भुट्टो ने कहा,  भारत का यह दावा करना कि सिंधु जल संधि समाप्त हो गई है और इसे स्थगित कर दिया गया है। सबसे पहले, यह अवैध है, क्योंकि सिंधु जल संधि स्थगित नहीं है, यह पाकिस्तान और भारत पर बाध्यकारी है, लेकिन पानी रोकने की धमकी देना ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अवैध है। 

 बिलावल ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि यदि भारत ने धमकी पर अमल करने का फैसला किया तो हमें फिर से युद्ध छेड़ना पड़ेगा। उन्होंने कहा, यदि भारत और पाकिस्तान बातचीत करने से इनकार करते हैं और आतंकवाद पर समन्वय नहीं होता है, तो दोनों देशों में हिंसा बढ़ेगी। बिलावल ने भारत पर राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को हथियार बनाने का भी आरोप लगाया।


ये भी पढ़ें:  Israel: इस्राइल का दावा- तेहरान में सरकारी ठिकानों को बनाया निशाना, कुख्यात एविन जेल पर भी किया हमला

फिर अलापा कश्मीर का राग
संसद में कश्मीर के मुद्दे को उठाते हुए बिलावल ने कहा कि पाकिस्तान विश्व मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाने में सफल रहा और (अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता के पक्ष में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed