फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biggest and most complete dinosaur skeleton to go on sale on November news in hindi

France: पेरिस में होगी दुनिया के सबसे बड़े डायनासोर के कंकाल की नीलामी, बोली से पहले कीमत 100 करोड़ के पार

Sat, 02 Nov 2024 06:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Nov 2024 06:03 PM IST
सार

विशाल डायनासोर को पेरिस के चातेऊ डी डैम्पियरे-एन-यवेलिन्स में प्रदर्शित किया गया है। जुलाई में प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से अबतक इसे देखने के लिए 40,000 से अधिक विजिटर्स आ चुके हैं। इसे तीन से 16 नवंबर तक सार्वजनिक प्रदर्शनी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Biggest and most complete dinosaur skeleton to go on sale on November news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस में दुनिया के सबसे बड़े डायनासोरों में से एक वल्केन की 16 नवंबर को नीलामी होने जा रही है। फ्रांसीसी नीलामीकर्ता कोलिन डु बोकेज और बारब्रोसा ने बताया कि डायनासोर के कंकाल की बोली के लिए पंजीकरण से पहले ही कीमत 11 से 22 मिलियन अमेरिकी डॉलर  (लगभग 92-185 करोड़ रुपये) के पार पहुंच गया है। इस कंकाल की खोज अमेरिका के व्योमिंग में 2018 में की गई थी। इसकी माप 20.50 मीटर है, जिसमें 80 फीसदी हड्डियां एक ही डायनासोर की हैं। 
विज्ञापन

वल्केन डायनासोर की विशेषताएं एपेटोसॉरस और ब्रोंटोसॉरस के समान
वल्केन सबसे बड़ा डायनासोर है। कॉलिन डू बोकेज के संस्थापक और नीलामीकर्ता ओलिवियर कॉलिन डू बोकेज ने कहा, "यह जीवन भर की सबसे प्राचीन खोज है।" खरीददार को जीपीएस प्वाइंट, खुदाई योजना के साथ-साथ आधिकारिक तौर पर डायनासोर का नाम बदलने के अधिकार के साथ-साथ नमूने के कॉपीराइट भी दिए जाएंगे। वल्केन का अध्ययन प्रसिद्ध जीवाश्म विज्ञान विशेषज्ञों द्वारा किया गया है। इसमें जर्मनी में रोस्टॉक विश्वविद्यालय के क्रिश्चियन फोथ भी शामिल हैं। उन्होंने हाल ही में नई डायनासोर प्रजाति के नमूने का भी खुलासा किया था। उनके विश्लेषण के अनुसार, वल्केन डायनासोर की विशेषताएं एपेटोसॉरस और ब्रोंटोसॉरस दोनों से मेल खाता है, लेकिन इसकी विशेषता अजाक्स से ज्यादा मिलती है। 
विज्ञापन


विशेषताओं से भरे अजीब से इस मिश्रण से यह पता चलता है कि यह एपेटोसॉरस अजाक्स और एपेटोसॉरस लुइसे के बीच एक नई प्रजाति का प्रतिनिधित्व कर सकता है। जीवाश्म मिट्टी की परत में पाए जाने वाले पदार्थों  के आधार पर इसे शाकाहारी के रूप में वर्गीकृत किया जाता है। इस विशाल डायनासोर को पेरिस के चातेऊ डी डैम्पियरे-एन-यवेलिन्स में प्रदर्शित किया गया है। जुलाई में प्रदर्शनी शुरू होने के बाद से अबतक इसे देखने के लिए 40,000 से अधिक विजिटर्स आ चुके हैं। इसे तीन से 16 नवंबर तक सार्वजनिक प्रदर्शनी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed