{"_id":"624438a5857b545e971e7eb8","slug":"big-disclosure-of-pakistans-home-minister-sheikh-rashid-ahmed-on-nawaz-sharif-news-in-hindi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के गृहमंत्री का बड़ा खुलासा: इमरान खान के सामने मुंबई हमले को लेकर कबूली ये बड़ी बात, पूर्व प्रधानमंत्री को भी घेर लिया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान के गृहमंत्री का बड़ा खुलासा: इमरान खान के सामने मुंबई हमले को लेकर कबूली ये बड़ी बात, पूर्व प्रधानमंत्री को भी घेर लिया
Wed, 30 Mar 2022 04:57 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Wed, 30 Mar 2022 04:57 PM IST
सार
राजनीतिक संकट के बीच पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद अहमद ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान के कनेक्शन को रशिद ने खुले मंच से कबूल किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और गृहमंत्री शेख रशीद अहमद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान में राजनीतिक संकट बरकरार है। इमरान खान की कुर्सी कभी भी जा सकती है। इस बीच, पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद अहमद ने बड़ा खुलासा किया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रशीद ने 26/11 मुंबई हमले के दोषी आतंकवादी अजमल कसाब का जिक्र किया।
कहा कि कसाब का पता भारत को नहीं पता था। लेकिन तब के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को कसाब का पता दे दिया। यही नहीं, रशीद ने यह भी दावा किया कि सद्दाम हुसैन, मुअम्मर अल-गद्दाफ़ी और ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकवादियों से नवाज शरीफ पैसे लेते थे।

Trending Videos
रशिद ने क्या-क्या कहा?
पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशिद अहमद
- फोटो : अमर उजाला
अजमल का पता नवाज शरीफ ने भारत को दिया : गृहमंत्री ने कहा, 'अजमल कसाब का पता भारत को नवाज शरीफ ने दिया। भारत को अजमल के फरीदकोट वाले घर की जानकारी नहीं थी, लेकिन इन्होंने (नवाज शरीफ) बता दिया। अगर मेरी बात गलत साबित हो तो जो चोर की सजा वो मेरी सजा।'
इनको ठुड्डों से मारना : रशीद ने आगे कहा, 'प्रधानमंत्री जी, डटे रहना। मैं आपसे गुजारिश करता हूं। वाकई में इमरान खान एक सीट का लीडर है। सारी जिंदगी मैंने दो और एक सीट की सियासत की है। लेकिन मुझे फक्र है कि मैंने इमरान खान के साथ सियासत की है। आज कौम और अल्लाह ने जो आपको मकबूरियत दी है। ये इलेक्शन के वक्त भी आपके पास नहीं थी। ये सब (इमरान का साथ छोड़ने वाले नेताओं) चलकर आपके पास आएंगे, लेकिन आप इनको ठुड्डा (पैर) मारना।'
सद्दाम, लादेन, गद्दाफी का पैसा खाया : गृहमंत्री रशीद ने कहा, 'ये छोटे-छोटे बिकने वाले लोग। सियासी कीड़े-मकौड़े। गंदी नालियों की ईंटें। जो पैसे लेकर अपने जमीर को बेच दिए और पाकिस्तान जैसे ताजमहल को दागदार कर दिया। इनकी सोच जो मर्जी हो। आवाम की वोट और आवाम की सोच आपके साथ है। इन्होंने सद्दाम का माल खाया। इन्होंने गद्दाफ़ी का माल खाया। मैं खुद गद्दाफ़ी के साथ डील कराने के लिए जाता था। इन्होंने ओसामा बिन लादेन का माल खाया।'
अल्पमत में इमरान सरकार
पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार संकट में है। विपक्ष ने इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया है। संख्या के हिसाब से भी इमरान कमजोर पड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली की कुल सदस्य संख्या 342 है। बहुमत के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए। इमरान नीत पीटीआई गठबंधन के पास 179 सदस्य थे, लेकिन MQM-P समेत बाकी सहयोगियों के साथ छोड़ने से उसके पास 164 सदस्य रह गए हैं। दूसरी ओर विपक्ष की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। इमरान के 24 सांसद बागी बताए जा रहे हैं, अब यदि वे अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष का समर्थन नहीं करें तो भी सरकार गिर जाएगी।