फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Big disclosure: Israel was involved in the killing of Iranian General Soleimani, former intelligence chief Heyman claimed

बड़ा खुलासा: ईरानी जनरल सुलेमानी की हत्या में शामिल था इस्राइल, पूर्व खुफिया प्रमुख हेमैन ने किया दावा

Tue, 21 Dec 2021 08:49 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 21 Dec 2021 08:49 PM IST
सार

सुलेमानी ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के 'कुद्स फोर्स' के प्रमुख थे। जनवरी 2020 में बगदाद हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी ड्रोन हमले में वह मारे गए थे। इस हमले से दुनिया भर में हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन
Big disclosure: Israel was involved in the killing of Iranian General Soleimani, former intelligence chief Heyman claimed
जनरल कासिम सुलेमानी (मध्य में) - फोटो : PTI

विस्तार

इस्राइली सेना के खुफिया विभाग के पूर्व प्रमुख मेजर जनरल तामिर हेमैन ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनवरी 2020 में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी को अमेरिकी ड्रोन हमले में मार गिराने में इस्राइल भी शामिल था। हमले में इस्राइल के शामिल होने के इस दावे से नया बवाल पैदा हो सकता है। 

विज्ञापन


सुलेमानी ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के 'कुद्स फोर्स' के प्रमुख थे। जनवरी 2020 में बगदाद हवाई अड्डे पर एक अमेरिकी ड्रोन हमले में वह मारे गए थे। इस हमले से दुनिया भर में हड़कंप मच गया था और ईरान, अमेरिका व इस्राइल के बीच नए सिरे से तनाव व जंग का खतरा महसूस किया गया था। 
विज्ञापन


इस्राइल और ईरान दोनों की शत्रुता किसी से छिपी नहीं है। ईरान, इस्राइल को दुनिया के नक्शे से मिटाने की बात कहता है। वहीं इस्राइल कहता है कि वह ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के आवश्यक कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइल ने खुफिया जानकारी साझा की थी
बगदाद में ड्रोन हमले के बाद एनबीसी न्यूज ने दावा किया था कि इस हमले से पहले दमिश्क से बगदाद तक सुलेमानी की  उड़ान की जासूसी में इस्राइल ने खुफिया मदद की थी। इस साल के आरंभ में याहू न्यूज ने दावा किया था कि इस्राइल के पास 'सुलेमानी की पूरी जानकारी थी' और उसने यह सूचना अमेरिका को दी थी। 

सैन्य खुफिया विभाग के प्रमुख रहे मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) तामिर हेमैन पहले इस्राइली अधिकारी हैं, जिन्होंने सुलेमानी की हत्या में अपने देश के शामिल होने की बात कबूल की है। उनका दावा है कि इस्राइल के पास सुलेमानी के मोबाइल नंबर तक पहुंच थी। 


सुलेमानी की हत्या इस्राइल के लिए कामयाबी
एक हिब्रू पत्रिका को हेमैन ने बताया कि सुलेमानी की हत्या कामयाबी थी। हेमैन ने कहा कि उनकी नजर में ईरान हमारा प्रमुख दुश्मन है। सेना के खुफिया प्रमुख के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान दो महत्वपूर्ण हत्याएं हुईं। हेमैन ने कहा कि इस्राइल के हमले सीरिया में ईरान को पैर पसारने से रोकने में सफल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed