{"_id":"64a4f4eff1c94198250605b6","slug":"big-decision-of-the-netherlands-government-mobile-smartwatch-will-be-banned-in-schools-uk-also-agrees-2023-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Netherlands: नीदरलैंड सरकार का बड़ा फैसला; स्कूलों में मोबाइल-स्मार्टवॉच पर लगेगा प्रतिबंध, यूके भी सहमत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Netherlands: नीदरलैंड सरकार का बड़ा फैसला; स्कूलों में मोबाइल-स्मार्टवॉच पर लगेगा प्रतिबंध, यूके भी सहमत
Wed, 05 Jul 2023 10:13 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टर्डम
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 05 Jul 2023 10:13 AM IST
सार
नीदरलैंड के शिक्षा मंत्री रॉबर्ट डिकग्राफ ने बताया कि इस फैसले सांस्कृतिक परिवर्तन आएगा। इससे पहले फ्रांस ने 2018 में ऑनलाइन धमकियों को रोकने के लिए प्राइमरी और मिडिल स्कूल में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था।
विज्ञापन
स्कूलों में मोबाइलफोन के इस्तेमाल पर लगेगा प्रतिबंध
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीदरलैंड सरकार अगले साल तक स्कूलों में मोबाइल फोन, टैबलेट और स्मार्टवाच के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने वाली है। उनका मानना है कि ये चीजें छात्रों की पढ़ाई में बाधा बन रहे हैं, जिस वजह से उनपर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है।
स्कूल अधिकारियो से इस मामले में आभिभावकों और शिक्षकों से सहमति जुटाने के लिए कहा गया है। नीदरलैंड सरकार ने कहा पढ़ाई के बीच मोबाइल फोन के इस्तेमाल से बच्चों पर हानिकारण प्रभाव पड़ता है और इसका परिणाम तेजी से बढ़ रहा है। इन उपकरणों के कारण छात्र ध्यान केंद्रित करने में कम सक्षम होते हैं, जिसका प्रभाव सीधे उनके प्रदर्शन पर पड़ता है। इसी वजह से एक जनवरी 2024 से स्कूलों में मोबाइल फोन, स्मार्टवाच और टैबलेट की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने इस पर अभिभावक और शिक्षकों को इस मामले में सहमत होने के लिए अक्तूबर तक का समय दिया है।
नीदरलैंड के शिक्षा मंत्री रॉबर्ट डिकग्राफ ने बताया कि इस फैसले सांस्कृतिक परिवर्तन आएगा। इससे पहले फ्रांस ने 2018 में ऑनलाइन धमकियों को रोकने के लिए प्राइमरी और मिडिल स्कूल में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था। यूके ने भी इस तरह के प्रतिबंध को सही बताया था। यूके के शिक्षा मंत्री ने कहा कि अधिकांश स्कूलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल पहले से ही प्रतिबंधित है।