फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden says- No joint nuclear exercises with South Korea

US: दक्षिण कोरिया के साथ साझा परमाणु अभ्यास से बाइडन का इनकार, किम ने शीर्ष सैन्य अधिकारी को हटाया

Tue, 03 Jan 2023 07:42 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ प्योंगयांग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/ प्योंगयांग Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 03 Jan 2023 07:42 AM IST
सार

नए साल की छुट्टियां मनाकर सोमवार रात वाशिंगटन लौटे राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ साझा परमाणु अभ्यास पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है।उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के इससे संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

विज्ञापन
Biden says- No joint nuclear exercises with South Korea
US President Joe Biden - फोटो : Twitter/Joe Biden

विस्तार

उत्तर व दक्षिण कोरिया के बीच लगातार तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बड़ी बात कही है। उन्होंने साफ कहा है कि फिलहाल उनका देश दक्षिण कोरिया के साथ साझा परमाणु अभ्यास नहीं करेगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने पड़ोसी देश के तानाशाह शासक किम जोंग उन की ओर से बढ़ते खतरे को देखते हुए साझा अभ्यास की पेशकश की थी। उधर, किम जोंग ने उत्तर कोरिया के दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी को हटा दिया। 

विज्ञापन

नए साल की छुट्टियां मनाकर सोमवार रात वाशिंगटन लौटे राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ साझा परमाणु अभ्यास पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। एक पत्रकार ने उनसे पूछा था कि क्या वह दक्षिण कोरिया के साथ साझा परमाणु अभ्यास पर चर्चा कर रहे हैं? इससे साफ इनकार करते हुए उन्होंने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल के इससे संबंधित प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल ने कहा था कि परमाणु हथियार अमेरिका के हैं, लेकिन इनसे संबंधित योजना, सूचनाएं साझा करना, साझा अभ्यास, प्रशिक्षण आदि के बारे में फैसला दोनों देशों को मिलकर करना चाहिए। येओल ने यह बात 'द चोसुन इल्बो' अखबार से साक्षात्कार में कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तानाशाह किम जोंग उन ने ताकतवर सैन्य अधिकारी को हटाया
उधर, प्योंगयांग से मिली खबर के अनुसार उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने देश के दूसरे सबसे ताकतवर सैन्य अधिकारी पाक जोंग चोन का पद से हटा दिया। नार्थ कोरिया की सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए के हवाले से रायटर ने यह खबर दी है। किम जोंग ने यह फैसला क्यों, लिया यह नहीं बताया गया है, लेकिन उत्तर कोरिया इस तरह का सैन्य बदलाव करता रहता है। साल के अंत में होने वाली पार्टी में इस तरह की नियुक्तियों व नीतियों में परिवर्तनों का एलान किया जाता है। 
उत्तर कोरिया की सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष और पार्टी की केंद्रीय समिति के सचिव पाक को पिछले सप्ताह समिति की वार्षिक बैठक में हटाने का फैसला किया गया। उनकी जगह योंग गिल को नियुक्त किया गया है। 

सिर नीचे कर के बैठे थे पाक 
उत्तर कोरिया के सरकारी टेलीविजन ने बैठक के दौरान पाक जोंग चोन को अग्रिम पंक्ति में सिर नीचे करके बैठे हुए दिखाया गया। बाद में उनकी सीट खाली दिखाई गई। इसके बाद सोमवार को आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी द्वारा किम जोंग के नए साल के दिन कुमसुसन पैलेस की यात्रा के दौरान चोन नदारद थे। 

दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार बनाने का लक्ष्य 
किम जोंग ने यह बदलाव ऐसे वक्त किया है, जब वर्ष 2023 में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ व्यापक अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइलों का बड़ा भंडार बनाने का एलान किया है। नव वर्ष 2023 के पहले दिन ही किम जोंग ने बैलिस्टिक मिसाइल धमाका भी किया। 2022 के आखिर दिन भी उत्तर कोरिया ने तीन बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं।


नए साल की शुरुआत पर मिसाइल परीक्षण के बाद तानाशाह ने उत्तर कोरिया के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 2023 में उत्तर कोरिया तेजी से अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का आकार बढ़ाएगा। किम ने कहा कि उसका लक्ष्य उत्तर कोरिया में दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु शस्त्रागार बनाना है। उसने अपने वैज्ञानिकों को जल्द से जल्द अंतरमहाद्विपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) विकसित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed