फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Biden fact-checks Trump’s speech, vows to fight on as he prepares to hit the campaign trail again

US: जो बाइडन ने प्रतिद्वंदी ट्रंप का उड़ाया मजाक, बोले- अमेरिका के भविष्य के लिए उनका दृष्टिकोण अंधकारमय

Sat, 20 Jul 2024 11:07 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 20 Jul 2024 11:07 PM IST
सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह कोरोना के कारण घर में फंस गए हैं। इसलिए दुर्भाग्य से उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप का भाषण देखने को मिला। उन्होंने ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कि वह किस बारे में बात कर रहे थे?   

विज्ञापन
Biden fact-checks Trump’s speech, vows to fight on as he prepares to hit the campaign trail again
जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में इस साल के अंत में आम चुनाव होने हैं। उसके लिए सियासी दल जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने शनिवार को अपने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा और देश के लिए उनके दृष्टिकोण को अंधकारमय बताया। बाइडन ने कहा कि वह ट्रंप के प्रोजेक्ट-2025 के एजेंडे को बेनकाब करने के लिए अगले हफ्ते से अपना प्रचार अभियान फिर से शुरू करेंगे।

विज्ञापन


जो बाइडन ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' सिलसिलेवार 13 पोस्ट की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने दुर्भाग्य से ट्रंप के भाषण को देखा, जिसका उन्होंने फैक्ट चेक किया है और एक-एक दावों की शिनाख्त की है। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन कुछ दिन पहले कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जिसके बाद से वह अपने डेलावेयर स्थित आवास पर अलग रहे हैं। इस हफ्ते के आराम के बाद उनके अगले हफ्ते फिर से चुनाव प्रचार में उतरने की उम्मीद है। बाइडन का मकसद किसी तरह दोबारा राष्ट्रपति चुनाव लड़ना है। 
विज्ञापन


बाइडन ने गुरुवार को मिल्वौकी में रिपल्बिकन नेशनल कन्वेंशन (आरएनसी) में विपक्षी पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के मुख्य भाषण का मजाक उड़ाया और एक्स पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, "मैं कोरोना के कारण घर में फंस गया हूं। इसलिए मुझे दुर्भाग्य से आरएनसी में डोनाल्ड ट्रंप के भाषण को देखने का मौका मिला। वह किस बारे में बात कर रहे थे?"
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट में बाइडन ने कहा, "उन्होंने (डोनाल्ड ट्रंप) हैनिबल लेक्टर की प्रशंसा की। डोनाल्ड, हैनिबल लेक्टर (अमेरिकी उपन्यासकार थॉमस हैरिस द्वारा बनाया गया एक चरित्र) असली नहीं था। वह एक नरभक्षी था।" इसके बाद बाइडन के इस पोस्ट को खूब लाइक और रीट्वीट मिले और पोस्ट वायरल हो गया। 


अपने अंतिम एक्स पोस्ट में बाइडन ने कहा, अगर आप मेरे साथ हैं तो हमारे चुनावी अभियान को आगे बढ़ाएं। इस पोस्ट में ट्रंप के साथ जेडी वैंस की तस्वीर के साथ एक पोस्ट है। जिसमें कैप्शन लिखा गया है- लोकतंत्र की रक्षा करें। ट्रंप-वैंस को हराएं। इस बीच, बाइडन के चुनावी अभियान की ओर से जारी बयान में कहा गया, डोनाल्ड ट्रंप का अंधकारमय दृष्टिकोण हम अमेरिकियों के भविष्य के लिए नहीं है। एक पार्टी और एक देश के रूप में हम मिलकर उन्हें हरा सकते हैं और हराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed