{"_id":"6029070f8ebc3e1dcc71c64a","slug":"biden-administration-appoints-two-bharatvanshi-experts-in-americorps","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइडन प्रशासन में भारतवंशी: सोनाली निझावन और प्रेस्टन कुलकर्णी अमेरिकॉर्प्स में प्रमुख पदों पर नियुक्त ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बाइडन प्रशासन में भारतवंशी: सोनाली निझावन और प्रेस्टन कुलकर्णी अमेरिकॉर्प्स में प्रमुख पदों पर नियुक्त
Sun, 14 Feb 2021 04:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 14 Feb 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
us india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलकर्णी टेक्सास से दो बार कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें वह असफल रहे थे। अमेरिकॉर्प्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार निझावन और डैन कोल के साथ कुलकर्णी की नियुक्ति, विविध नेतृत्व के लिए बाइडन प्रशासन की प्रतिबद्धता झलकती है।
विज्ञापन
चार चुनौतियों पर देंगे ध्यान
अमेरिकॉर्प्स ने कहा कि ये नेता अपनी भूमिकाओं में प्रशासन के एजेंडे का समर्थन करने के लिए सेवा का उपयोग करेंगे और हमारे समय की सबसे प्रमुख चुनौतियों में से चार पर ध्यान केंद्रित करेंगे। इनमें कोविड-19, आर्थिक सुधार, नस्ली समानता और जलवायु परिवर्तन शामिल हैं।
विज्ञापन
14 साल तक विदेश विभाग में रहे कुलकर्णी
कुलकर्णी अमेरिकॉर्प्स में अपनी सेवा और सार्वजनिक मामलों में विभिन्न प्रकार के अनुभव का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 14 साल तक विदेश विभाग के अधिकारी के रूप में उनकी सेवा शामिल है।
विज्ञापन
कई नेताओं के लिए काम कर चुकीं निझावन
निझावन विभिन्न नेताओं के लिए काम कर चुकी हैं। वह स्टॉकटन सर्विस कॉर्प्स की कार्यकारी निदेशक के रूप में सेवा दे चुकी हैं।
बाइडन प्रशासन में भारतवंशियों को तवज्जो
बता दें, बाइडन प्रशासन में भारतवंशियों को खूब तवज्जो मिल रही है। हाल ही में भव्या लाल को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की कार्यकारी प्रमुख नियुक्त किया गया। भव्या लाल अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नासा में बदलाव संबंधी समीक्षा दल की सदस्य हैं और बाइडन प्रशासन के अंतर्गत एजेंसी में परिवर्तन संबंधी कार्यों को देख रही हैं।
केश पटेल नए चीफ ऑफ स्टाफ
भारतीय-अमेरिकी केश पटेल को अमेरिका का नया चीफ ऑफ स्टाफ बनाया गया है। 39 साल के केश के नाम की सिफारिश पेंटागन से अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस मिलर ने की। केश पटेल इसके पहले सुरक्षा परिषद के स्टाफ में थे। उनका असली नाम कश्यप प्रमोद पटेल है, और उनके पूर्वज गुजरात से ताल्लुक रखते थे।