{"_id":"605921518ebc3e59176b7e18","slug":"bhutan-prime-minister-lotte-tshering-thanked-the-indian-government-for-providing-the-corona-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूटान: प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने टीका मुहैया कराने के लिए भारत का आभार जताया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भूटान: प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने टीका मुहैया कराने के लिए भारत का आभार जताया
Tue, 23 Mar 2021 04:29 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, थिंपू
एजेंसी, थिंपू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 23 Mar 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के साथ भूटान के पीएम लोते शेरिंग
- फोटो : PTI
कोरोना का टीका मुहैया कराने के लिए भूटान सरकार ने भारत सरकार का आभार जताया है। भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने सोमवार को कोविशील्ड टीके की चार लाख अतिरिक्त डोज मिलने के बाद ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारत के सहयोग से ही पहाड़ी देश में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। भूटान में भारतीय राजदूत रुचिरा कंबोज ने भूटान के विदेशमंत्री तांडी दोर्जी को पारो एयरपोर्ट पर टीके की खेप भेंट की।
विज्ञापन
वैक्सीन मैत्री कार्यक्रम के तहत भारत दुनिया के 72 देशों को टीके की छह करोड़ डोज मुहैया करा चुका है। भूटान में अब तक 869 मामले सामने आए हैं एक मौत हुई है।
विज्ञापन