फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bhutan imposes 1st nationwide coronavirus lockdown

Coronavirus: भूटान में पहला देशव्यापी लॉकडाउन लागू

Thu, 13 Aug 2020 04:40 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, थिम्पू
पीटीआई, थिम्पू Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 13 Aug 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
Bhutan imposes 1st nationwide coronavirus lockdown
भूटान में पहला देश व्यापी लॉकडाउन - फोटो : social media

भूटान ने पहला देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया है। यह कदम कुवैत से भूटान आई एक महिला द्वारा की गई यात्रा से कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका में उठाया गया है। सरकार ने देश की लगभग 750,000 की आबादी के लिए घर पर रहने का निर्देश जारी किया है। 

विज्ञापन


देश में सभी स्कूल, कार्यालय और वाणिज्यिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। सरकारी बयान के अनुसार यह लॉकडाउन पांच से 21 दिनों के लिए संक्रमित मरीजों की पहचान कर उन्हें पृथक करने के लिए लागू किया गया है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन का मकसद संक्रमण के प्रसार की श्रृंखला को तत्काल तोड़ना है। कुवैत से लौटी 27 वर्षीय भूटानी महिला यात्रियों के लिए अनिवार्य पृथक-वास के बाद की गई जांच में संक्रमण मुक्त पाई गई। लेकिन पृथक-वास केंद्र से छुट्टी और सोमवार को कोविड-19 जांच में संक्रमण की पुष्टि के बीच की अवधि में माना जा रहा है कि महिला ने भूटान में कई जगह की यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन पर निर्भर इस देश ने मार्च में कोविड-19 से संक्रमित एक अमेरिकी यात्री के अस्पताल में भर्ती होने के बाद देश की सीमाएं विदेशी यात्रियों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दी थीं। भूटान में एक मरीज के अलावा कोविड-19 से संक्रमित सभी 113 मरीज पृथक-वास में रखे गए यात्री थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed