{"_id":"60724d2c8ebc3e5908695882","slug":"barat-reached-the-wrong-house-due-to-google-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मैप की वजह से गलत घर पहुंची बरात...शादी होते-होते बची","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गूगल मैप की वजह से गलत घर पहुंची बरात...शादी होते-होते बची
Sun, 11 Apr 2021 06:43 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 11 Apr 2021 06:43 AM IST
सार
- इंडोनेशिया का वाकया, जिस घर में पहुंचे, वहां भी शादी थी और दूल्हे का हो रहा था इंतजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल मैप पर ज्यादा भरोसा भी धोखा दे सकता है। इंडोनेशिया में एक दूल्हे के साथ ऐसा ही हुआ। उसने अपनी शादी में दुल्हन के घर जाने के लिए गूगल मैप का सहारा लिया, लेकिन बरात गलत घर पहुंच गई। दिलचस्प यह था कि गलत घर में भी शादी थी और बरात का इंतजार हो रहा था। वक्त रहते गड़बड़ी पकड़ में आई और गलत शादी होने से बच गई।
विज्ञापन
इंडोनेशियाई मीडिया के अनुसार, इस व्यक्ति को सेंट्रल जावा के लोसारी गांव जाना था। गूगल मैप की वजह से वह बारात लेकर जेंगकोल पहुंच गया। इत्तेफाक से वहां मारिया अल्फा व बुरहान सिद्दीकी की शादी होनी थी। यहां दूल्हे का इंतजार पहले से हो रहा था।
विज्ञापन
27 साल की दुल्हन मारिया के अनुसार, उसके परिवार ने अतिथियों का स्वागत किया, नाश्ता-पानी करवाया और एक-दूसरे को तोहफे दिए जा रहे थे। तभी परिवार के एक सदस्य ने गड़बड़ी पकड़ ली। उन लोगों ने भी माफी मांगते हुए कहा कि वह गूगल मैप की वजह से गलत घर में चला आया। इसके बाद उसे सही गांव में पहुंच गया।
विज्ञापन
ऐसे खुला मामला
दुल्हन मारिया के परिवार ने असली दूल्हे बुरहान सिद्दीकी के परिवार से संपर्क किया। तब पता चला कि वह लोग रास्ते में थोड़ा रुक गए थे, इसलिए पहुंचने में देर हुई। इसी बीच, गलत दूल्हा मारिया के घर पहुंच गया।
सोशल मीडिया पर छाया
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। वीडियो में व्यक्ति का परिवार अपने तोहफे वापस उठाए गलत घर से निकलता नजर आ रहा है। वहां मौजूद लोग एक-दूसरे का अभिवादन करते और गलती समय रहते पकड़ में आने पर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।