{"_id":"5fa27b8d8ebc3e5be50e927f","slug":"barack-obama-share-a-video-conversation-with-8-month-kid-during-campaigning-for-joe-biden","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबामा का वीडियो वायरल, बिडेन को जिताने के लिए आठ माह के शिशु से बतियाने लगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ओबामा का वीडियो वायरल, बिडेन को जिताने के लिए आठ माह के शिशु से बतियाने लगे
Wed, 04 Nov 2020 03:29 PM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 04 Nov 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा
अमेरिका के चुनावी घमासान में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा भी डेमोक्रेटिक प्रत्याशी जो बिडेन के पक्ष में जमकर प्रचार अभियान चलाया था। ओबामा का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिडेन को वोट देने के लिए एक महिला से बात करते हैं। इसी बीच उसका आठ माह का बच्चा किलकारी मारता है तो बराक उससे भी बतियाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
क्लिंटन व लेडी गागा ने भी किया बिडेन का प्रचार
अमेरिका में चुनाव प्रचार के लिए दोनों ही रिपब्लिकन व डेमोक्रेटिक दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवारों ने जी-जान लगा दी थी। डेमोक्रेट ने जो बिडेन की जीत के लिए कई बड़े चेहरों को चुनाव प्रचार में उतारा था। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, हिलेरी क्लिंटन, लेडी गागा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख बार देखा गया वीडियो
इसी दौरान बराक ओबामा द्वारा फोन से बिडेन को वोट की अपील करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह एक महिला चर्चा करते हैं और उसके आठ महीने के बच्चे के साथ बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को ओबामा ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
You could be the difference between someone making it out to the polls or staying home. And many states could be decided by a handful of votes. Join me and make some calls for Joe in the last few days of this election: https://t.co/FZknijCx0E pic.twitter.com/XGUnAArRXW
— Barack Obama (@BarackObama) October 31, 2020
मैं बराक बोल रहा हूं
दरअसल, पिछले दिनों ओबामा ने कुछ लोगों को फोन करके जो बिडेन को वोट डालने को कहा। इसी सिलसिले में ओबामा ने एलिसा कैमरोटा को कॉल लगाया। ओबामा का कॉल देखते ही एलिसा की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। ओबामा ने अपना परिचय देते हुए कहा, 'मैं बराक ओबामा बोल रहा हूं क्या आपको याद है कि मैं राष्ट्रपति हुआ करता था।'
इस पर एलिसा ने हंसते हुए जवाब दिया, 'मुझे पूरी तरह याद है।' ओबामा ने कहा, 'मैं जो बिडेन के लिए फोन बैकिंग कर रहा हूं, इसलिए मैं आपको फोन कर रहा हूं।' इस बीच एलिसा का बेटा जैकसन उन्हें बार-बार परेशान करने लगा। तब ओबामा ने एलिसा से कहा कि वह जैकसन से बात करना चाहते हैं।