{"_id":"66ff5b19e8e80da373013b09","slug":"barack-obama-celebrates-anniversary-with-michelle-internet-users-congratulates-them-news-in-hindi-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barak Obama: बराक ओबामा ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, 32 साल के रिश्ते को इस तरह से किया सेलिब्रेट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Barak Obama: बराक ओबामा ने खास अंदाज में मनाई शादी की सालगिरह, 32 साल के रिश्ते को इस तरह से किया सेलिब्रेट
Fri, 04 Oct 2024 08:34 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:34 AM IST
सार
इंटरनेट यूजर्स ने बराक और मिशेल ओबामा की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। यूजर ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति और प्रथम महिला को सालगिरह की शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को और भी आशीर्वाद देते रहें।
विज्ञापन
बराक ओबामा, मिशेल ओबामा
- फोटो : X/Michelle Obama
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने बुधवार को अपनी शादी की 32वीं सालगिरह मनाईं। दोनों ने 1992 में शादी की थी। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए संदेश साझा किए। बराक ओबामा ने अपने पोस्ट पर मिशेल के साथ तस्वीर साझा की। वहीं, मिशेल ओबामा ने इसी तस्वीर को साझा करते हुए आभार जताया। दोनो के पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर कमेंट करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दिए।
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "शादी की सालगिरह मुबारक मिशेल ओबामा। हमें एकसाथ 32 साल हो गए और मैं जीवन बिताने के लिए इससे बेहतर साथी और मित्र की उम्मीद नहीं कर सकता।" मिशेल ने कहा, "मेरे प्रियतम के साथ एक्शन से भरपूर 32 साल पूरे हुए। इन सबके बीच हमेशा मेरा साथ देने, मेरे साथ रहने और मुझे मुस्कुराने के तरीके ढूंढने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"
विज्ञापन
उनके पोस्ट के कमेंट सेक्शन में इंटरनेट यूजर्स ने बराक और मिशेल ओबामा की तारीफ की और उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने कहा, "आप दोनों जीवन में जीत गए। मैं आप दोनों के बहुत खुश हूं।" एक दूसरे यूजर ने कहा, "बराक क्या आपका कोई भतीजा या कोई और है? मुझे बराक और मिशेल की सव स्टोरी चाहिए।" तीसरे यूजर ने कहा, "सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रपति और प्रथम महिला को सालगिरह की शुभकामनाएं। भगवान आप दोनों को और भी आशीर्वाद देते रहें।" एक अन्य यूजर ने कहा, "बेहतरीन जोड़े को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं। यह विचार करना लगभग असंभव है कि आपके आठ उल्लेखनीय वर्षों के बाद हम कहां हैं।"
विज्ञापन
Happy anniversary, @MichelleObama! 32 years together, and I couldn’t have asked for a better partner and friend to go through life with. pic.twitter.com/04t41YYfN6
— Barack Obama (@BarackObama) October 3, 2024
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा, "शादी की सालगिरह मुबारक मिशेल ओबामा। हमें एकसाथ 32 साल हो गए और मैं जीवन बिताने के लिए इससे बेहतर साथी और मित्र की उम्मीद नहीं कर सकता।" मिशेल ने कहा, "मेरे प्रियतम के साथ एक्शन से भरपूर 32 साल पूरे हुए। इन सबके बीच हमेशा मेरा साथ देने, मेरे साथ रहने और मुझे मुस्कुराने के तरीके ढूंढने के लिए धन्यवाद। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।"
विज्ञापन
32 action packed years with my honey! Through it all, thank you for always having my back, being by my side, and finding ways to make me smile. I love you, @BarackObama. pic.twitter.com/6ndEaW1tSu
— Michelle Obama (@MichelleObama) October 3, 2024