फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh says all unequal agreements made with India during Sheikh Hasina tenure will be discussed

Bangladesh: बांग्लादेश ने फिर अलापा भारत विरोधी राग, सीमा पर दवाओं की तस्करी का लगाया आरोप

Wed, 29 Jan 2025 03:48 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई. ढाका
पीटीआई. ढाका Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 29 Jan 2025 03:48 PM IST
सार

Bangladesh: बांग्लादेश अपनी भारत विरोधी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।  गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बुधवार को  सीमावर्ती इलाकों में भारत के नागरिकों पर मादक पदार्थ बनाने और उन्हें बांग्लादेश में तस्करी करने का आरोप लगाया।

 

विज्ञापन
Bangladesh says all unequal agreements made with India during Sheikh Hasina tenure will be discussed
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार मोहम्मद यूनुस - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने बुधवार को कहा कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ किए गए सभी 'असमान समझौतों' पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

ढाका ट्रिब्यून अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार, आगामी भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा सम्मेलन पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते समय चौधरी ने सीमावर्ती इलाकों में भारत के नागरिकों पर मादक पदार्थ बनाने और उन्हें बांग्लादेश में तस्करी करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

दवाओं की तस्करी का आरोप
उन्होंने कहा, वे फेंसिडिल बनाते हैं और इसे बांग्लादेश में तस्करी करते हैं। हालांकि वे इसे दवा बताते हैं, लेकिन वास्तव में यह मादक पदार्थ है। चौधरी ने कहा कि सीमा से 150 गज के भीतर किसी भी गतिविधि के लिए दोनों देशों की आपसी स्वीकृति आवश्यक होती है और किसी भी पक्ष के लिए एकतरफा कार्रवाई की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि किसी विकास परियोजना के तहत मस्जिद या मंदिर का निर्माण किया जाना हो, तो दोनों देशों की सहमति अनिवार्य होगी। भविष्य में इस सहमति को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बांग्लादेशी सलाहकार ने कहा कि सीमा पर निहत्थे बांग्लादेशी नागरिकों पर कथित गोलीबारी पर भी सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा, बीएसएफ या भारतीय नागरिकों द्वारा बांग्लादेशी नागरिकों को कथित रूप से अगवा करने या हिरासत में लेने के मामलों पर बैठक में चर्चा की जाएगी।



उन्होंने कहा, सीमा उल्लंघन, अवैध प्रवेश और घुसपैठ को रोकने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, भारत से बांग्लादेश में अवैध मादक पदार्थों जैसे फेंसिडिल, हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी को रोकने को प्राथमिकता दी जाएगी। चौधरी ने कहा कि नदियों के पानी के न्यायसंगत बंटवारे, जल समझौतों के कार्यान्वयन और रहीमपुर नहर के मुहाने को फिर से खोलने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed