{"_id":"5df6ad2d8ebc3e87dc405af5","slug":"bangladesh-released-list-of-people-who-supported-pakistan-in-the-freedom-struggle","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने मुक्ति संग्राम में पाक का साथ देने वाले लोगों की सूची जारी की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बांग्लादेश ने मुक्ति संग्राम में पाक का साथ देने वाले लोगों की सूची जारी की
Mon, 16 Dec 2019 03:34 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Dec 2019 03:34 AM IST
विज्ञापन
शेख हसीना (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश ने रविवार को 10,789 रजाकरों (स्वयंसेवकों) की सूची जारी की, जिन्होंने 1971 के मुक्ति संग्राम में पाकिस्तानी सेना का साथ दिया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुक्ति संग्राम मामलों के मंत्री एकेएम मुजम्मिल हक ने सूची जारी करते हुए कहा कि इसका मकसद नई पीढ़ी को उन लोगों के बारे में बताना है, जिन्होंने देश की आजादी का विरोध किया था।
विज्ञापन
ऐतिहासिक दस्तावेजों के मुताबिक, रजाकर बल पाकिस्तानी सेना का सहायक समूह था, जिसने 1971 के मुक्ति संग्राम में हिंदुओं और राष्ट्रवादी बंगालियों को निशाना बनाया था। माना जाता है कि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी के शीर्ष नेताओं में से एक एकेएम यूसुफ रजाकर बल का संस्थापक था।
विज्ञापन
उसे मई, 2013 में मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन 2014 में हिरासत के दौरा दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री शेख हसीना के मंत्री हक ने बताया कि वास्तविक स्वतंत्रता सेनानियों की संख्या 2.1 लाख से अधिक नहीं है और पूरी सूची 26 मार्च को स्वतंत्रता दिवस पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन