{"_id":"60faf719d989d62c9014ec5a","slug":"bangladesh-reimposes-stricter-14-day-nationwide-shutdown-after-eid-in-fear-of-rise-in-coronavirus-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संकट: बांग्लादेश ने लगाया 14 दिन का अधिक सख्त लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना संकट: बांग्लादेश ने लगाया 14 दिन का अधिक सख्त लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर
Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
सार
ईद के दौरान प्रतिबंधों में दी गई राहतों के बाद अब बांग्लादेश सरकार को इस बात की चिंता सता रही है कि कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में 14 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। लोक प्रशासन के जूनियर मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा कि यह लॉकडाउन पिछले से अधिक सख्त होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिन की राष्ट्रव्यापी बंदी लागू करने की घोषणा की। सरकार ने यह फैसला ईद के मौके पर प्रतिबंधों में दी गई ढील के चलते संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते लिया है। बता दें कि ईद के दौरान बांग्लादेश में लाखों लोग अपने-अपने गांव लौटे थे, जिससे कोविड के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
सरकार ने कहा कि सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। कार्यालय, अदालतें, परिधान कारखाने और अन्य निर्यात प्रमुख उद्योग बंद रहेंगे। कैबिनेट विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'अगले 14 दिन के लिए देश में अधिक सख्त लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है... पिछले प्रतिबंधों के उलट इस बार लॉकडाउन के दौरान निर्यात प्रमुख उद्योगों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।'
विज्ञापन